दूध पीते ही क्यों बच्चों को आने लगती है नींद, जान लें इसके पीछे की असल वजह

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 21, 2025, 01:46 PM IST

बच्चे जितना ज्यादा सोएं उनकी सेहत के लिए उतना भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या कभी आपने नोटिस किया है कि बच्चे दूध पीते ही क्यों सो जाते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं इसके पीछे की वजह।

आपने अक्सर देखा होगा कि बच्चे जब बहुत ज्यादा रोते हैं तो उन्हें या तो भूख लगी होती है या फिर बहुत तेज नींद आ रही होती है। बच्चों में भूख और नींद का बहुत गहरा कनेक्शन होता है। इसलिए आपने नोटिस भी किया होगा कि बच्चे दूध पीते ही तुरंत सो जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है कि बच्चे दूध पीते ही क्यों सो जाते हैं। यहां इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि दूध पीने के बाद बच्चों को क्यों नींद आने लगती है।

Untitled design

ट्रिप्टोफैन का प्रभाव

दूध में ट्रिप्टोफैन नामक एक अमीनो एसिड पाया जाता है। यह अमीनो एसिड शरीर में सेरोटोनिन और फिर मेलाटोनिन नामक हार्मोन बनाने में मदद करता है। मेलाटोनिन को "नींद का हार्मोन" भी कहा जाता है, क्योंकि यह दिमाग को शांत करता है और नींद लाने में सहायक होता है। बच्चों में यह प्रक्रिया तेजी से होती है, जिससे उन्हें तुरंत नींद आने लगती है।

End of Feed