लाइफस्टाइल

कौन है सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया, अर्जुन की बीवी बनेगी ये लड़की.. हैं बेहद खूबसूरत

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Feb 11, 2026, 10:01 AM IST

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अर्जुन सानिया चंडोक से शादी करने वाले हैं, जो लंबे समय से उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। सानिया संग तेंदुलकर परिवार की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। ऐसे में यहां देखें आखिर कौन हैं सचिन की होने वाली बहू, सानिया चंडोक फोटो।

Arjun tendulkar saaniya chandok

Arjun tendulkar saaniya chandok

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर अब जल्द ही ससुर जी बनने वाले हैं। सचिन के बेटे अर्जुन की शादी की खबरें कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। और अब सचिन समेत पूरे तेंदुलकर परिवार ने सोशल मीडिया पर शादी की खबरों की पुष्टि की है। अर्जुन तेंदुलकर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से शादी करने वाले हैं। सानिया और अर्जुन को कई बार साथ देखा गया है, वहीं सानिया अक्सर ही तेंदुलकर परिवार के साथ रहती हैं। ऐसे में आखिर क्या आप जानते हैं कि, सानिया चंडोक हैं कौन, सचिन तेंदुलकर की बहू क्या करती है।

सानिया और अर्जुन की सगाई

Arjun Tendulkar And Saaniya Chandok Engagement

Arjun Tendulkar And Saaniya Chandok Engagement

सानिया और अर्जुन तेंदुलकर की सगाई दिसंबर में हुई थी। कपल की अंगूठी पहनाते हुए की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है। सानिया और अर्जुन लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं, अच्छे दोस्त से अब लाइफ पार्टनर बनने जा रहा ये कपल बेशक साथ में प्यारा लगता है। सानिया और अर्जुन की लव स्टोरी बहुत प्यारी है और दोनों का रिश्ता प्रेम, सम्मान और परिवार के आशीर्वाद से बहुत मजबूत भी बना हुआ है।

कौन है सानिया चंडोक

Who Is Saaniya Chandok

Who Is Saaniya Chandok

सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहुरानी सानिया चंडोक मुंबई के एक बड़े व्यवसायी परिवार से आती हैं। सानिया के दादा रवि घई के ग्रेविस ग्रुप के पास प्रतिष्ठित इंटरकॉन्टिनेंटल होटल ग्रूप, फूड और आईस क्रीम ब्रांड जैसे द ब्रुकलिन क्रीमरी (The Brooklyn Creamery) तो बास्किन रॉबिन्स (Baskin Robins) आदि हैं। सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है। वहीं सानिया को जानवरों से भी बहुत गहरा प्यार है और इसी फील्ड में काम करने के लिए उन्होंने विशेष ट्रेनिंग भी ली है।

Arjun Tendulkar To Be Wife Saaniya Chandok

Arjun Tendulkar To Be Wife Saaniya Chandok

हालांकि सानिया का परिवार बड़े व्यवसाय से जुड़ा है, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया ने अपना करियर खुद चुना और फैमिली बिजनेस में शामिल होने के बजाय अपनी अलग पहचान बनाई है।

क्या करती हैं सानिया चंडोक

Saaniya Chandok Pet Grooming Centre

Saaniya Chandok Pet Grooming Centre

सानिया एक एंटरप्रेन्योर हैं, जिन्होने Mr. Paws Pet Spa & Store LLP नाम से मुम्बई में एक प्रीमियम पेट स्पा और स्टोर शुरू किया है। जो कुत्तों और बिल्लियों के लिए खास स्किनकेयर वेलनेस तो ग्रूमिंग वाली सेवाएं प्रदान करता है। उन्होने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के साथ साथ पेट हेल्थकेयर की भी पढ़ाई और ट्रेनिंग की है।

सारा की दोस्त हैं सानिया

Saaniya Chandok And Sara Tendulkar

Saaniya Chandok And Sara Tendulkar

रिपोर्ट्स के अनुसार सानिया, पहले सचिन की बेटी सारा की दोस्त थी। सानिया और अर्जुन की मुलाकात और रिश्ता सारा की दोस्ती से शुरू हुआ माना जाता है। और आज सचिन, बिटिया की दोस्त को बिल्कुल ही अपनी बेटी की तरह प्रेम और स्नेह करते हैं।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

अवनी बागरोला
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Lifestyle Newsletter!