Sandwich Generation: किन्हें कहते हैं सैंडविच जेनरेशन, क्यों इन लोगों से दूर होने लगते हैं दोस्त

Sandwich Genration: वह दो पीढ़ियों के बीच फंसा होता है। उसे अपने बच्चों को भी देखना है और मां-बाप की जिम्मेदारियां भी उठानी है। वो जिम्मेदारियों में इतना उलझा होता है रि पुराने यार दोस्त सब दूर होते जाते हैं।

Sandwich Generation: 40 की उम्र पार करते-करते जिंदगी का गणित बदलने लगता है। करियर अपने पीक पर होता है। बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की चिंता बढ़ जाती है। दूसरी तरफ बुजुर्ग होते माता-पिता की जिम्मेदारियां भी कंधों पर आ जाती हैं। इसी दौर में बहुत से लोग महसूस करते हैं कि उनके दोस्तों का दायरा पहले जैसा नहीं रहा। कॉलेज और जवानी के दिनों की दोस्तियां धीरे-धीरे छूटने लगती हैं और मुलाकातें भी कम हो जाती हैं। इस दौर के लोगों को सोशल मीडिया 'सैंडविच जनरेशन' कहता है।

Sandwich Generation

क्यों 40 के बाद छूटते जाते हैं दोस्त (Photo: iStock)

उम्र में 40 साल की दहलीज पार कर चुके इंसान की जिंदगी किसी सैंडविच सरीखी ही हो जाती है। दरअसल वह दो पीढ़ियों के बीच फंसा होता है। उसे अपने बच्चों को भी देखना है और मां-बाप की जिम्मेदारियां भी उठानी है। वो इन जिम्मेदारियों में इतना उलझ चुका रहता है कि पुराने यार दोस्त सब दूर होते जाते हैं। लेकिन ऐसा होता क्यों है। आइए कोशिश करते हैं समझने की:

End of Feed