White Buransh: प्रकृति का अनमोल गिफ्ट है 'सफेद बुरांस', समुद्रतल से 1800 ऊंचाई पर खिला

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 26, 2023, 08:34 PM IST

White Buransh: प्रदेश में इतनी कम ऊंचाई पर सफेद बुरांस कहीं भी नहीं खिलता है। ये ऊंचाई सिर्फ लाल बुरांस के लिए मुफीद है। यही नहीं, हिमालयी क्षेत्र में खिलने वाले सफेद बुरांस के पेड़ भी इस पेड़ की तुलना में काफी बौने होते हैं। ये पेड़ लगभग 20 मीटर ऊंचा है, जबकि सामान्य पेड़ पांच से छह मीटर ऊंचे होते हैं।

White Buransh: मध्य हिमालयी क्षेत्रों में अमूमन लाल बुरांस की लालिमा और अद्भुत छठा बसंत की शुरूआत में देखने को मिलती है। लेकिन इन सबसे अलग और अद्भुत है सफेद बुरांस का पहाड़ी जीवन के सामान्य वातावरण में खिलना। सामान्य तौर पर उत्तराखंड (Uttarakhand) में वृक्ष पर खिलने वाला लाल बुरांस का फूल समुद्र तल से 1500 से 2500 मीटर के मध्य खिलता है। उससे ऊपर खिलने वाला बुरांस के सामान प्रजाति वाले पुष्प में सफेदी और गुलाबीपन होता है, जिसे जहरीला माना जाता है। लेकिन सफेद बुरांस (White Buransh) का सामान्य ऊंचाई पर खिलना अद्भुत तो है ही, साथ ही ये शोध का विषय भी है।

White Buransh

सफेद बुरांस

ये कुदरत का करिश्मा ही है कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उगने वाला सफेद बुरांस का फूल जोशीमठ ब्लॉक में समुद्रतल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सेलंग गांव में खिल रखा है। लोग हैरत में हैं कि आखिर ये सफेद बुरांस इतनी कम ऊंचाई पर कैसे खिल रहा, जबकि इस ऊंचाई पर राज्य वृक्ष लाल बुरांस का फूल ही खिलता है। इन दिनों भी इस पेड़ के आसपास का पूरा क्षेत्र लाल बुरांस की लालिमा बिखेर रहा है। सफेद बुरांस समुद्रतल से 2900 मीटर से 3500 मीटर की ऊंचाई तक खिलता है, लेकिन सेलंग का ये सफेद बुरांस पिछले कई सालों से उत्सुकता जगाता आ रहा है।

End of Feed