फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कलाकारों की खूबसूरती हमेशा चर्चा का विषय रहती है। आज सोशल मीडिया और हाई-डेफिनिशन कैमरों के दौर में सितारों की हर तस्वीर पर लोगों की नजर रहती है। यही वजह है कि जब किसी एक्टर या एक्ट्रेस के चेहरे, स्किन या लुक में बदलाव दिखाई देता है। तो इंटरनेट पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है।
दुनिया भर में मशहूर कई पाकिस्तानी अभिनेत्रियों को लेकर समय-समय पर कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट, बोटोक्स, फिलर्स या ब्यूटी प्रोसीजर की अटकलें लगती रही हैं। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि सोशल मीडिया पर चलने वाली हर बात सच नहीं होती। मेकअप, लाइटिंग, कैमरा एंगल, फोटो एडिटिंग और उम्र के साथ आने वाले बदलाव भी किसी व्यक्ति के लुक को काफी हद तक बदल सकते हैं। इसलिए किसी भी दावे को सच मानने से पहले उसके स्रोत को परखना जरूरी है।
किन एक्ट्रेसेस ने करवाई सर्जरी?
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियोज में दावा किया गया है कि, पाकिस्तान की टॉप हसीनाएं जैसे हानिया आमिर, माहिरा खान, रमशा खान, युमना जैदी, आएजा खान, साराह खान आदि ने भी कॉस्मेटिक सर्जरीज करवाई हुई हैं। जिनमें बोटोक्स, नोज जॉब, आईब्रो अपलिफ्टमेंट, जॉ लाइन अपलिफ्टमेंट जैसी प्रक्रिया शामिल हैं। हालांकि बहुत कम ही एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होने पब्लिक में अपनी फेशियल सर्जरी की बात को स्वीकारा है।
कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट और सर्जरी में अंतर
कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट और कॉस्मेटिक सर्जरी दोनों का उद्देश्य व्यक्ति की खूबसूरती या दिखावट को बेहतर बनाना होता है, लेकिन दोनों में बड़ा अंतर है। कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट आमतौर पर नॉन-सर्जिकल प्रक्रियाएं होती हैं, जैसे फेशियल, केमिकल पील, लेजर ट्रीटमेंट, बोटॉक्स या फिलर्स, जिनमें चीरा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती और रिकवरी का समय भी कम होता है।
वहीं कॉस्मेटिक सर्जरी एक मेडिकल प्रक्रिया है, जिसमें ऑपरेशन के जरिए चेहरे या शरीर के किसी हिस्से में बदलाव किया जाता है, जैसे राइनोप्लास्टी (नाक की सर्जरी) या फेसलिफ्ट। ट्रीटमेंट के परिणाम अक्सर टेम्पररी हो सकते हैं, जबकि सर्जरी के प्रभाव लंबे समय तक बने रह सकते हैं। इसलिए दोनों को एक जैसा मानना सही नहीं है।
इस तरह के कॉस्मेटिक ट्रिटमेंट या सर्जरी इन दिनों कोई बहुत नई बात नहीं है। सेलेब्स ही नहीं कई आम लोग भी ऐसे ट्रिटमेंट्स तो सर्जरीज करवाते हैं। आपको क्या लगता है, किन एक्ट्रेसेस ने इस तरह की सर्जरी करवाई होगी ?
