डायबिटीज के मरीजों को जरूर जाननी चाहिए ये बात, आपकी यही आदतें कर रही हैं सेहत खराब

Diabetes Causes: शुगर के मरीजों को यह पता होना चाहिए कि उनकी कुछ आदतों की वजह से सेहत का नुकसान हुआ है। दरअसल एक्सरसाइज के बिना लगातार फैटी फूड खाना - आपको धीरे-धीरे डायबिटीज की ओर लेकर जाता है। जानें इस बारे में विस्तार से।

Diabetes Causes: आज की जीवनशैली ऐसी है कि अच्छा खानपान और व्यायाम दोनों ही नहीं मिल पाते हैं। आगे निकलने की होड़ और समय की कमी तन और मन दोनों को प्रभावित कर रही है और इससे शरीर धीरे-धीरे बीमारियों की जद में आने लगता है। आज के समय में डायबिटीज सबसे ज्यादा तेजी से होने वाली बीमारी है, जो बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में देखी जा रही है। डायबिटीज को लेकर धारणा है कि ये मीठा खाने से होती है लेकिन ऐसा नहीं है। हमारी रोजमर्रा की आदतें ही डायबिटीज को न्योता देती हैं।

diabetes special

क्यों होती है डायबिटीज की समस्या (Pic: Canva)

डायबिटीज की समस्या लाइफस्टाइल से जुड़ी है, जिसमें ग्लूकोज में शर्करा की मात्रा बढ़ जाती है, जिसका संबंध पैंक्रियाज से होता है। पैंक्रियाज इंसुलिन हार्मोन बनाने में मदद करता है और अगर पैंक्रियाज इंसुलिन कम बनाता है या बनाता ही नहीं है, तब रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ने लगती है। डायबिटीज को हमेशा मीठे से जोड़ा गया है। सिर्फ मीठा ही नहीं, गलत समय पर खाया गया हर पौष्टिक भोजन भी डायबिटीज का कारण बन सकता है। बाहर का गंदा और तला हुआ खाना, जंक फूड, मैदा और डिब्बाबंद उत्पादों का सेवन करना डायबिटीज के कारणों में से एक हैं।

End of Feed