Evening Snacks Option : शाम के समय कई लोगों के खाने को कुछ खाने की क्रेविंग्स होने लगती है। ऐसे में समझ नहीं आता है कि आखिर क्या खाएं, जिससे जल्दी पेट भर जाए। कई लोग शाम की क्रेविंग्स को कम करने के लिए बर्गर, पास्ता जैसी चीजों का सेवन करते हैं, इस तरह के डिशेज का सेवन करने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। वहीं, अगर आप के समय आप इस तरह की हैवी चीजों का सेवन करते हैं तो रात के समय भूख नहीं लगती है। इसलिए शाम के समय आपको कुछ हल्के और हेल्दी चीजों का चुनाव करना चाहिए। आइए जानते हैं शाम की क्रेविंग्स को कम करने वाले स्नैक्स कौन से हैं?
खाने की क्रेविंग्स को कम करने के लिए क्या खाएं?
शाम के खाने की क्रेविंग्स को कम करने वाले स्नैक्स
शाम के समय लगी छोटी भूख को कम करने के लिए आप कई तरह के हेल्दी स्नैक्स का चुनाव कर सकते हैं, जिससे आपकी भूख कंट्रोल हो सकती है। आइए जानते हैं ऐसे स्नैक्स के बारे में-
ओट्स खाएं
शाम के समय अगर आपको भूख लगी है, तो थोड़ा सा ओट्स खा लें। इससे आपकी भूख कंट्रोल हो सकती है। साथ ही ओट्स में मेलाटोनिन का एक प्राकृतिक स्रोत है, रात के समय नींद को भी बेहतर करने में प्रभावी होता है। ओट्स खाने से आपका वजन भी तेजी से कम हो सकता है।
खा सकते हैं अंडे
शाम के समय अगर आपको भूख लग रही है तो उबले अंडे, ऑमलेट जैसी चीजों का सेवन करें। यह कई तरह के जरूरी पोषक तत्वों जैसे- ट्रिप्टोफैन, मेलाटोनिन और विटामिन-डी से भरपूर होता है, जो आपके शरीर की कई परेशानियों को दूर कर सकता है। वहीं, इससे आपके मसल्स की ग्रोथ अच्छी होती है।
ड्राई फ्रूट्स खाएं
शाम के समय अगर आपको भूख लग रही है तो ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। यह आपके मेटाबॉलिज्म के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। इससे आपकी छोटी भूख शांत होती है। आप चाहें तो शाम के समय बादाम, अंजीर, काजू, पिस्ता जैसी चीजों को मिक्स करके खा सकते हैं।
शाम के समय अगर आपको भूख लगती है, तो पिज्जा पास्ता के बजाय हेल्दी ऑप्शन को चुनें। ताकि आपका भूख भी कंट्रोल हो वहीं आपको किसी तरह का नुकसान न हों।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
