मेहमानों के सामने आपका बच्चा भी करने लगता है जिद? डांट-फटकार नहीं ऐसे समझाना रहेगा सही

घर में कोई मेहमान आते हैं, तो अक्सर ही बच्चे जिद करने लगते हैं या ज्यादा रोना चिल्लाना शुरु कर देते हैं। बच्चों को सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करवाने की आदत होती है, जो स्वभाविक होता है। हालांकि ऐसे में ज्यादा जिद करने पर बच्चों को सुधारने के लिए डांट-मार नहीं आपको इन 3 सिंपल टिप्स को फॉलों करना है।

Parenting Tips: क्या आपके घर भी मेहमान आते हैं तो आपका बच्चा कुछ अटपटा सा बर्ताव करने लगता है? कोई बात न मानना, जिद पकड़ लेना, या फिर रोना-चिल्लाना शुरू कर देना... अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो समझ जाइए कि आप अकेले नहीं हैं। ज्यादातर माँ-बाप इस झंझट में फंसे रहते हैं। वहीं अगर घर पर कोई मेहमान आया है तो, मेहमानों के सामने बच्चे को डांटें भी तो शर्म आती है, और मनाएं भी तो वो सुनता ही नहीं है। ऐसे में आपको घबराना नहीं है, इस स्थिति में आपके लिए ये वाली 3 सिंपल टिप्स काम की हो सकती है। जो बिना झगड़ा, डांट के मेहमानों के सामने बच्चे की जिद और नखरों को शांति से हल कर देंगी।

ziddi bacchon ko kaise sudhare

अलग से ले जाकर समझाएं

जब बच्चा मेहमानों के सामने जिद पर उतर आए, तो सबसे पहले उससे सीधे झगड़ा नहीं करें या एकदम से डांटने न लग जाएं। ऐसी स्थिति में बस उसे प्यार से कहिए, 'चलो बेटा, एक मिनट मेरे साथ आओ।' उसे किसी दूसरे कमरे में ले जाकर, अकेले में प्यार से समझाना असरदार हो सकता है।

End of Feed