What smell does a snake hate (सांप किस गंध से नफरत करता है): दुनिया में हर साल सबसे ज्यादा मौत सांपों के काटने से होती है। गर्मियों के मौसम में तो सांप भोजन के साथ ही ठंडी और शांत जगह की तलाश में लोगों के घर तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में हमें ये जानना जरूरी हो जाता है कि घर से सांपों को कैसे सुरक्षित रखा जाए। दरअसल कुछ खास चीजों की गंध से सांप नफरत करते हैं। इन गंधों से बचने की कोशिश करते हैं। जहां से ऐसी गंध आती है वहां से सांप दूर ही रहते हैं। तो आइए जानते हैं कि सांप किस गंध से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं:
सांप के लिए काल हैं ये गंध (AI Image)
सांप किस गंध से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं?
माना जाता है कि सांप तेज और तीखी गंधों से दूरी बनाना पसंद करते हैं। खासतौर पर सल्फर, नेफ्थलीन, सिरका, दालचीनी, लौंग और लहसुन जैसी गंध उन्हें असहज कर सकती हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग इन घरेलू चीजों का इस्तेमाल सांपों को दूर रखने के लिए लंबे समय से करते आ रहे हैं।
सांपों को तुरंत क्या खदेड़ता है?
सांपों को अचानक तेज कंपन, शोर या तीखी गंध परेशान कर सकती है। कई लोग फिनाइल, सिरका, लहसुन या बाजार में मिलने वाले स्नेक रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर घर में सांप दिख जाए तो खुद उसे भगाने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है। सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि तुरंत वन विभाग या स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया जाए। सांप आमतौर पर इंसानों से बचना चाहते हैं और मौका मिलते ही खुद दूर चले जाते हैं।
Read Also: घर के बगीचे में सांप का बिल कैसे पहचानें
सांप किस गंध से बचते हैं?
लोक मान्यताओं के अनुसार सांप तेज और चुभने वाली गंधों से बचते हैं। इसमें प्याज, लहसुन, दालचीनी तेल, लौंग का तेल और अमोनिया जैसी चीजें शामिल हैं। माना जाता है कि ये गंध सांपों के संवेदनशील रिसेप्टर्स को प्रभावित करती हैं। वैसे एक्सपर्ट्स की मानें तो महज गंध के भरोसे सांपों को रोकना पूरी तरह भरोसेमंद तरीका नहीं है। घर के आसपास कूड़ा, चूहे और घनी झाड़ियां हटाना ज्यादा असरदार उपाय माना जाता है।
सांपों के लिए कौन सी गंध जहर के बराबर होती है?
ऐसी कोई गंध वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं हुई है जो सांपों के लिए जहर की तरह काम करती हो। हालांकि तेज केमिकल गंध जैसे अमोनिया, नेफ्थलीन या कुछ रिपेलेंट उन्हें असहज कर सकते हैं और दूर रहने पर मजबूर कर सकते हैं।
क्या लहसुन सांपों को दूर रखता है?
गांव के लोगों से बात करेंगे तो पता चलेगा कि लहसुन की गंध से सा्ंप भागते हैं। इसकी तेज गंध के कारण लोग घर के कोनों, बगीचे या दरवाजों के पास लहसुन रखने की सलाह देते हैं। कुछ लोग लहसुन और प्याज का स्प्रे भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इसका वैज्ञानिक प्रमाण सीमित है। विशेषज्ञ मानते हैं कि लहसुन अस्थायी रूप से सांपों को असहज कर सकता है, लेकिन यह पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं देता।
सांप आपके घर में कब तक रहेगा?
सांप आमतौर पर घर में स्थायी रूप से नहीं रहना चाहता। वह केवल सुरक्षित जगह, ठंडक, अंधेरा या खाने की तलाश में घर के भीतर आ सकता है। अगर उसे शांत माहौल और छिपने की जगह मिल जाए, तो वह कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक भी रह सकता है। खासकर जहां चूहे ज्यादा हों, वहां सांप रुक सकते हैं।
