लाइफस्टाइल

दूध से मलाई निकालते वक्त क्या दो चीजें डाले, 100 परसेंट जम जाएगी मोटी और गाढ़ी मलाई की परत

क्या आपके घर के दूध पर मोटी मलाई नहीं जमती? जानिए दादी-नानी के पुराने घरेलू तरीके, जो साधारण दूध को भी मलाईदार और स्वादिष्ट बना सकते हैं।

Image

दूध से मलाई कैसे निकाले, Dudh se Malai Kaise nikale

भारतीय घरों में मलाई का अपना अलग ही महत्व होता है। कोई इससे देसी घी बनाता है तो कोई मलाईदार सब्जी, मिठाई या लस्सी तैयार करता है। लेकिन आजकल कई लोग शिकायत करते हैं कि दूध पर पहले जैसी मोटी मलाई नहीं जमती। फ्रिज में रखने के बाद भी सिर्फ पतली परत बनती है, जिससे स्वाद और मजा दोनों कम हो जाते हैं।

दरअसल मलाई जमना सिर्फ दूध की क्वालिटी पर निर्भर नहीं करता, बल्कि दूध उबालने और संभालने का तरीका भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है। पुराने समय में दादी-नानी कुछ छोटे घरेलू उपाय अपनाती थीं, जिनसे दूध पर मोटी मलाई आसानी से जम जाती थी। जानिए दूध से मलाई जमाने का रामबाण तरीका क्या है।

दूध में डाले ये दो चीजें

दूध पर मोटी मलाई आसानी से जमाने के लिए आपको थोड़ा नींबू रस दूध उबालते वक्त एड कर देना है। हालांकि ध्यान रहे कि इसकी मात्रा बेहद कम होनी चाहिए, क्योंकि ज्यादा नींबू डालने से दूध फट सकता है।

नींबू के रस के साथ साथ दूध पर मोटी मलाई की परत जमाने के लिए चीनी भी मिलाई जाती है। कहा जाता है कि इससे दूध का गाढ़ापन और स्वाद बेहतर हो सकता है। हालांकि चीनी बहुत ज्यादा नहीं डालनी चाहिए, वरना दूध का स्वाद बदल सकता है।

इन स्टेप्स को भी करें फॉलों

अगर मलाई मोटी चाहिए तो दूध को हमेशा धीमी आंच पर उबालें। धीरे-धीरे पकने से दूध का नेचुरल गाढ़ापन बना रहता है। वहीं दूध में बार बार चम्मच चलाना भी गलत है। दूध को लगातार चलाने से ऊपर मलाई की परत बनने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए उबाल आने के बाद उसे ज्यादा न छेड़ें। दूध को कमरे के तापमान पर थोड़ा ठंडा होने दें, फिर फ्रिज में रखें। इससे मलाई गाढ़ी और मोटी जमेगी।

दूध से मलाई कैसे अलग कर सकते हैं?

दूध पर मोटी मलाई जमाने के लिए पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद उसे ठंडा करके करीब 5-6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। जब ऊपर मलाई जम जाए, तो चाकू से उसके किनारे हल्के से अलग करें और कलछी की मदद से धीरे-धीरे निकाल लें। जब ऊपर मोटी परत दिखे तो चम्मच से धीरे-धीरे मलाई निकालें। जल्दबाजी करने से मलाई टूट सकती है।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article