What questions to ask a girl in arranged marriage : शादी सिर्फ दो लोगों के बीच नहीं बल्कि दो परिवारों का रिश्ता होता है। अरेंज मैरिज में खासतौर पर लोगों के मन में ये सवाल रहते हैं कि पता नहीं हमारा पार्टनर स्वभाव से कैसा होगा? उसके साथ जीवन कैसा रहेगा? ऐसे में बहुत से लोग अरेंज मैरिज करने से पहले लड़की को देखने उसके घर जाते हैं। अगर आप भी शादी के लिए लड़की देखने जा रहे हैं तो पहली मुलाकात में उससे बात करके काफी कुछ जान सकते हैं। यहां देखिए शादी से पहले लड़की से क्या-क्या पूछना चाहिए:
शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो जरूर पूछें ये बातें (Photo: AI Image)
1. कैसा पार्टनर चाहिए: आपका पहला सवाल लड़की से होना चाहिए कि उसे कैसा जीवनसाथी चाहिए। इससे आप काफी हद तक जान पाते हैं कि आप उनके लायक फिट बैठते हैं कि नहीं। अगर फिट नहीं बैठते होंगे तो फिर रिश्ता किसी भी हाल में नहीं चल पाएगा।
2. पसंद-नापसंद: लड़की से यह पूछना ना भूलें कि उसे क्या पसंद है या फिर उसके क्या शौक हैं। मसलन कुछ लड़कियों को घूमना पसंद होता है तो कुछ को पढ़ना तो कुछ को फिल्में देखना। यह सवाल उस लड़की के मन में आपके लिए रेस्पेक्टिव स्पेस तो बनाएगा ही साथ ही आप उसकी और अपनी पसंद को मैच भी कर पाएंगे।
3. फ्यूचर प्लानिंग क्या है: शादी से पहले लड़की से उसकी फ्यूचर प्लानिंग जरूर पूछें। इससे आपसी समझ डेवलप होती है। आपको यह जानने में भी आसानी होगी कि वह कैसी लाइफ चाहती है और आप उसे वह लाइफ दे पाएंगे या नहीं।
4. शाकाहारी या मांसाहारी: लड़की से पूछना ना भूलें कि वह शाकाहारी है या मांसाहारी। यह सवाल छोटा बहुत लगता है लेकिन बहुत से रिश्ते सिर्फ इसलिए नहीं बन पाते कि दोनों का खान-पान बहुत अलग होता है। अगर लड़की बोले कि वह शाकाहारी है तो उससे ये पूछना ना भूलें कि अगर आप मांसाहार लें तो उसे कोई दिक्कत तो नहीं होगी।
ये कुछ बातें हैं जो आप शादी से पहले लड़की से पूछ सकते हैं। इसके अलावा सबसे जरूरी ये है कि आप लड़की को मौका दें कि आपको लेकर लड़की के मान में जो भी सवाल हों वह पूछ लें। उसके सवालों से आप आसानी से जान पाएंगे कि उनके साथ आपका रिश्ता बन सकता है या नहीं।
