हमेशा से आपको भी यही सिखाया गया होगा कि, कपड़ों के साथ ऐसी चप्पलें पहनना चाहिए जो एक दूसरे के साथ मैच करें। अगर ड्रेस एथनिक है तो जूते भी वैसे ही हों और अगर वेस्टर्न आउटफिट है तो फुटवियर भी उसी स्टाइल का हो। लेकिन 2026 में फैशन की दुनिया इस सोच को बदल रही है। अब एक नया ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसे Wrong Shoe Theory कहा जाता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - अलमारी भर कपड़े, फिर भी पहनने को कुछ नहीं... यहीं से शुरू होता है Capsule Wardrobe
इसका मतलब है कि आप अपने कपड़ों से बिल्कुल अलग स्टाइल के जूते पहनें, ताकि पूरा लुक और ज्यादा यूनीक और अट्रैक्टिव लगे। सुनने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन बड़े फैशन एक्सपर्ट्स और स्टाइल इंफ्लुएंसर्स इस ट्रेंड को काफी ज्यादा फॉलों कर रहे हैं। अगर आपको भी बोल्ड और अलग से हाईलाइट होने वाला फैशन पसंद है। तो ऐसे वाली फुटवियर थ्योरी ट्राय कर सकते हैं।
फैशन एक्सपर्ट्स इसे क्यों पसंद कर रहे हैं?
स्टाइल एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर चीज का पूरी तरह मैच होना अब जरूरी नहीं माना जाता। जब आउटफिट के साथ थोड़ा अलग फुटवियर चुना जाता है, तो लोगों का ध्यान सीधे उस लुक पर जाता है। इससे आपका पहनावा सामान्य नहीं, बल्कि नया और एकदम अलग सा दिखाई देता है। यही कारण है कि कई सेलिब्रिटी और फैशन क्रिएटर इस ट्रेंड को अपना रहे हैं।
कैसे अपनाएं यह ट्रेंड?
अगर आप पहली बार Wrong Shoe Theory आजमाना चाहते हैं, तो शुरुआत छोटे बदलाव से करें। जैसे—
- कुर्ती के साथ साफ-सुथरे बोल्ड कलर के स्नीकर्स पहनें।
- फॉर्मल पैंट के साथ स्टाइलिश लोफर्स की जगह ट्रेंडी फंकी प्रिंट्स वाले स्पोर्ट्स शूज ट्राई करें।
- सिंपल ड्रेस के साथ बोल्ड बूट्स या अलग डिजाइन वाले फुटवियर पहनें।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - ना लाल, ना गोल्ड... अंशुला कपूर ने चुना ऐसा ब्राइडल लहंगा
यह ट्रेंड उन लोगों के लिए अच्छा है जो अपने स्टाइल के साथ थोड़ा बहुत एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं। हालांकि ऑफिस, इंटरव्यू या बहुत फॉर्मल फंक्शन्स में नॉर्मल फुटवियर ही बेहतर विकल्प हो सकते हैं। हालांकि वहीं अगर आप किसी पार्टी या ट्रेवलिंग पर जा रहे हैं, तो जरूर ही अपने फैशन और स्टाइल के साथ कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट जरूर करके देखें। फुटवियर की स्टाइलिंग पसंद है, तो आपको ये वाला Wrong Shoe Theory ट्राय करना ही चाहिए।
