Skin Barrier: त्वचा का सुरक्षा कवच है स्किन बैरियर, जानिए कैसे करें देखभाल, क्यों टूट जाती है ये 'दीवार'

Skin Barrier: जब त्वचा का यह सुरक्षा कवच कमजोर हो जाता है, तो त्वचा अपनी नमी खोने लगती है। नतीजतन, चेहरा रूखा, बेजान और सेंसिटिव महसूस होने लगता है।

Skin Barrier: चेहरे की त्वचा अचानक रूखी लगने लगे, हल्की-सी क्रीम लगाने पर भी जलन होने लगे या स्किन लाल रहने लगे, तो हो सकता है कि आपका स्तिन बैरियर कमजोर हो चुका है। पिछले कुछ समय से स्किन बैरियर का विषय स्किनकेयर की दुनिया में खूब चर्चा में है। आइए जानते हैं कि आखिर यह है क्या और इसकी देखभाल क्यों जरूरी है?

Skin Barrier

क्या होता है स्किन बैरियर, क्यों टूट जाती है ये दीवार (Photo: iStock)

क्या होता है स्किन बैरियर?

हमारी त्वचा की सबसे बाहरी परत को स्किन बैरियर या त्वचा का सुरक्षा कवच कहा जाता है। यह एक अदृश्य ढाल की तरह काम करता है, जो त्वचा के भीतर नमी को बनाए रखता है और धूल, प्रदूषण, बैक्टीरिया जैसे हानिकारक तत्वों को शरीर में प्रवेश करने से रोकता है। आसान भाषा में समझें तो स्किन बैरियर आपकी त्वचा का सुरक्षा गार्ड है। जब यह स्वस्थ रहता है, तो त्वचा मुलायम, हाइड्रेटेड और चमकदार दिखाई देती है।

End of Feed