आज है अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस, जाने इसका महत्व क्या है और इस साल की थीम

International day of person with disability 2025: आज पूरा विश्व दिव्यांग दिवस मना रहा है। ये दिन दिव्यांग लोगों को समाज में बराबर का हक दिलाने, सम्मान दिलाने तो भेदभाव दूर करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। दुनिया के कोने कोने में इस दिन का खास महत्व है। विस्तार से देखें इस दिन को मनाने का महत्व और इस साल की थीम क्या है।

International day of person with disability 2025: आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग व्यक्ति दिवस मना रहा है। विश्व विकलांगता दिवस को पहली बार 1981 में मनाया गया था। फिर उसके बाद संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1992 से हर साल 03 दिसंबर को इसे वैश्विक स्तर पर मनाए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ। इस दिवस का उद्देश्य दिव्यांग/विकलांग लोगों के अधिकारों, कल्याण और समाज में उनकी पूर्ण भागीदारी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन पर दुनिया भर में कई तरह के कार्यक्रम, सेमिनार आदि आयोजित किए जाते हैं। हर समाज के हर व्यक्ति को बराबर के अधिकार प्राप्त होना और सम्मान मिलना बेहद आवश्यक है। ऐसे में अतंंर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस सबका साथ और सबका विकास के उद्देश्य को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण है। हर साल ये दिन खास थीम के साथ मनाया जाता है। जाने इस साल की थीम क्या है और ये भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है।

International day of persons with disabilities 2025

इस साल की थीम

इस वर्ष की थीम ‘दिव्यांग व्यक्तियों का नेतृत्व और भागीदारी’ रखी गई है, जो एक समावेशी, सुलभ और सतत विकास की दिशा में उनकी अहम भूमिका को रेखांकित करती है। इस थीम के अनुसार दिव्यांग व्यक्तियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किे जाएंगे, जिससे सामाजिक प्रगति संभव हो सके। इस थीम का उद्देश्य है कि, अगर समाज, नीतियां, स्थितियां और वातावरण दिव्यांग लोगों के लिए अनुकूल हो तो सामाजिक विकास और समानता संभव है।

End of Feed