क्या होती है फॉरेस्ट बाथिंग, ये जंगल में जाकर नहाना है या कुछ और, भारत में कहां से आ रहा है ये ट्रेंड

What is Forest Bathing in Hindi: इन दिनों एक टर्म सोशल मीडिया पर बहुत छाई हुई है और भारतीय इसे फॉलो भी करते हैं। ये है फॉरेस्ट बाथिंग। जानें क्या है इसका कॉन्सेप्ट और कैसे ये तन और मन को सुकूनदेने वाली प्रक्रिया है। खासतौर पर डिजिटल डिटॉक्स करने के लिए तो इसको फॉलो करना भी चाहिए।

What is Forest Bathing in Hindi: आजकल की दुनिया में हम ज्यादातर समय मोबाइल और कंप्यूटर पर बिताते हैं। हर समय कुछ न कुछ सोचते रहते हैं या भागदौड़ में लगे रहते हैं। इससे दिमाग पर बुरा असर पड़ता है और शरीर पूरी तरह थक जाता है। जीवन में शांति पाने के लिए यूं तो कई तरीके हैं। इन्हीं में एक सुकून देने वाला तरीका है फॉरेस्ट बाथिंग। इसका मतलब जंगल में नहाने से नहीं बल्कि जंगल में जाकर प्रकृति के साथ समय बिताने से है। इसके कई फायदे हैं। ऐसा करने से हमारे शरीर का तनाव कम होता है, मन शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है। हम ज्यादा खुश और ताजगी से भरे महसूस करते हैं।

Forest Bathing in Hindi, What is Forest Bathing

Forest Bathing in Hindi

फॉरेस्ट बाथिंग का तरीका कहां से आया है

फॉरेस्ट बाथिंग का तरीका जापान से आया है, जहां इसे शिनरिन योकू (Shinrin-Yoku) के नाम से जाना जाता है। फॉरेस्ट बाथिंग का नाम सुनकर ऐसा लगता है कि इसमें जंगल में नहाना होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। इसमें पानी से नहाना नहीं होता। फॉरेस्ट बाथिंग के तहत आप किसी जंगल, बगीचे या हरे-भरे इलाके में जाते हैं। वहां की हवा को महसूस करते हैं, पेड़ों के बीच चलते हैं, पत्तों को देखते हैं, चिड़ियों की आवाज सुनते हैं आदि चीजें शामिल होती हैं, जो मन और शरीर दोनों तरोताजा करती हैं।

End of Feed