ना रिश्ता ना रजिस्ट्रेशन, सिर्फ डांस और डेकोरेशन: क्या है फेक वेडिंग ट्रेंड, क्यों इन नकली शादियों के दीवाने हुए लोग

Fake Weddings: सोचिए कि मंडप सजा है, बैंड बाजा बज रहा है, दूल्हा घोड़ी पर बैठा है और दुल्हन फूलों की सेज तक आ चुकी है..लेकिन कोई शादी नहीं हो रही। जी हां, यही है फेक वेडिंग। फेक वेडिंग ट्रेंड में मेहमान, कपड़े, सजावट, नाच गाना और खाना, सब कुछ असली होता है। बस कुछ नकली होती है तो वो है शादी।

Fake Wedding Trend in India: क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपको बिना शादी के दूल्हा या दुल्हन बनने का मौका मिले तो आप क्या करेंगे? आप का सबसे पहला रिएक्शन होगा कि ये क्या सवाल हुआ। लेकिन ये सवाल आजकल ट्रेंड में है। Gen Z कहलाने वाली आज की युवा पीढ़ी बढ़-चढ़कर ऐसा कर रही है। भारत में नई तरह की शादी का ट्रेंड शुरू हुआ है। यह नया ट्रेंड है फेक वेडिंग का। यहां शादी नहीं होती, बस शादी जैसा जश्न होता है। भारत में फेक वेडिंग का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है।

8

क्या है फेक वेडिंग पार्टी का ट्रेंड? (Photo: Pexels)

क्या है फेक वेडिंग ट्रेंड?

सोचिए कि मंडप सजा है, बैंड बाजा बज रहा है, दूल्हा घोड़ी पर बैठा है और दुल्हन फूलों की सेज तक आ चुकी है..लेकिन कोई शादी नहीं हो रही। जी हां, यही है फेक वेडिंग। फेक वेडिंग ट्रेंड में मेहमान, कपड़े, सजावट, नाच गाना और खाना, सब कुछ असली होता है। बस कुछ नकली होती है तो वो है शादी। इस फर्जी शादी में असली दूल्हा-दुल्हन नहीं होते और न ही सात फेरे होते हैं। यह एक तरह की पार्टी होती है जिसमें शादी का पूरा माहौल रचा जाता है, लेकिन मकसद एंटरटेनमेंट और सेल्फ-एक्सप्रेशन होता है।

End of Feed