Cloud Coffee Recipe: क्लाउड कॉफी का नया स्वाद आ रहा लोगों को रास, दूध नहीं तो कैसे होती है ये तैयार

Cloud Coffee Recipe in Hindi: कॉफी का नया टेस्ट इन दिनों बवाल मचा रहा है। इसे दूध के अलावा एक और खास सामग्री से तैयार किया जाता है। क्लाउड नाम इसको झाग की वजह से दिया गया है। जानें इस दिलचस्प नाम को लेकर और जानकारी और साथ नोट करें क्लाउड कॉफी बनाने का तरीका।

Cloud Coffee Recipe in Hindi: कॉफी लवर्स के लिए इन दिनों एक नया फ्लेवर धूम मचा रहा है। इसमें कॉफी और दूध के अलावा एक और दिलचस्प सामग्री का प्रयोग किया जाता है। कॉफी के साथ पानी नहीं, नारियल पानी... सुनने में अजीब है मगर कॉफी का यही नया स्वाद इन दिनों छाया हुआ है। इंटरनेट की दुनिया में इसे क्लाउड कॉफी कहते हैं जिसके नाम का खूब शोर मचा हुआ है। जानें आखिर क्लाउड कॉफी है क्या? क्या इसे पीते हैं या सिर्फ निहारते हैं?

what is Cloud Coffee, Cloud Coffee Recipe in Hindi

Cloud Coffee Kya Hai: क्लाउड कॉफी कैसे बनाते हैं

क्लाउड कॉफी का नाम कैसे आया

इसका जवाब है रियल कॉफी जो झाग से भरपूर होती है। इसी वजह से इसको क्लाउड कॉफी कहा जाता है। यह न केवल देखने में आकर्षक बल्कि पौष्टिक और एनर्जी देने वाली भी है। स्वाद से भरपूर क्लाउड कॉफी सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है। दरअसल, क्लाउड कॉफी में सादे पानी की जगह नारियल पानी का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी रेसिपी भी सरल है जिसमें बर्फ के ऊपर एस्प्रेसो का एक शॉट, थोड़ा नारियल पानी और मलाईदार दूध डाला जाता है।

End of Feed