भारत का हापुस आम क्यों कहलाया अल्फांसो? क्या है Alphonso आम के नाम की कहानी

Origin Of Alphonso Mango: अल्फांसो को हापुस आम भी कहा जाता है। अल्फांसो आम की खासियत इसका सुनहरा पीला रंग, नरम गूदा और बारीक रेशे हैं, जो इसे अन्य आमों से अलग बनाते हैं। अल्फांसो की लोकप्रियता ने इसे भारत का गौरव बनाया है। इसे GI टैग (Geographical Indication) भी मिला है।

How Mango Named Alphonso: भारत में आम की करीब 1500 प्रजातिया हैं। हर तरह के आम की अलग खासियत और स्वाद है। कोई लंगड़ा आम का दीवाना है तो किसी को दशहरी आम का चस्का होता है। वैसे क्या आपने सोचा है कि आम के नाम कैसे पड़े होंगे। हम आपको हर आम के नाम के पीछे की कहानी से रूबरू कराएंगे। इसी कड़ी में आज बात करते हैं अल्फांसो आम की। अल्फांसो को भारत में आमों का राजा कहा जाता है। यह अपनी मिठास, सुगंध और रसीलेपन के लिए विख्यात है।

12

कैसे पड़ा अल्फांसो आम का नाम?

फलों का राजा आम

अल्फांसो आम के नाम की कहानी की जड़ें सैकड़ों साल पुराने इतिहास और औपनिवेशिक प्रभावों से जुड़ी है। अल्फांसो आम का नाम पुर्तगाली नाविक और गवर्नर अफोंसो डी अल्बुकर्क (Afonso de Albuquerque) के नाम पर पड़ा। अफोंसो ने 16वीं सदी की शुरुआत में भारत के पश्चिमी तट पुर्तगाली शासन स्थापित किया था। उस दौरान पुर्तगालियों ने भारत में कई तरह के फसल और पेड़-पौधे लगाए। अल्फांस आम भी उसी में से एक है।

End of Feed