Weekend Marriage: हफ्ते भर सिंगल और वीकेंड में हसबैंड वाइफ, आखिर क्या है ये वीकेंड मैरिज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2023, 08:08 AM IST

Weekend Meaning Meaning: भारत जैसे देश में विवाह को 7 जन्मों का संबंध बताया जाता है, लेकिन कुछ पश्चिमी देशों और जापान जैसे आधुनिक देशों में शादी का एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है जिसे ‘वीकेंड मैरिज’ नाम दिया जा रहा है। जानिए वीकेंड मैरिज क्या है और इसके फायदे नुकसान कितने हैं।

Weekend Meaning Meaning: भारतीय समाज में विवाह को पवित्र एवं सात जन्मों का बंधन माना जाता है। शादी ऐसा गठबंधन है जिसमें पति पत्नी का एक दूसरे के प्रति समर्पण रिश्ते की डोर को मजबूत करता है। समय आधुनिक है और इस आधुनिक युग में शादी जैसे पवित्र बंधन में भी समझौते देखने को मिल रहे हैं। जापान जैसे कई अन्य देशों में इन दिनों एक नया कल्चर देखने को मिल रहा है जिसे वीकेंड मैरिज का नाम दिया जा रहा है। आखिर क्या है ये वीकेंड मैरिज? शादी के इस अनोखे संबंध में कपल्स सोमवार से शुक्रवार तक अकेले रहते हैं और हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार वह शादीशुदा जिंदगी बिताते हैं। पति पत्नी इस तरह की लाइफ के लिए आपस में एक समझौता भी साइन करते हैं। आधुनिकता की ऊंचाई को लगातार छू रहे ‘जापान’ में इस तरह के विवाह तेजी से प्रचलित हो रहे हैं।

Weekend Marriage: हफ्ते भर सिंगल और वीकेंड में हसबैंड वाइफ, आखिर क्या है ये वीकेंड मैरिज

वीकेंड मैरिज की शुरुआत

वीकेंड मैरिज की शुरुआत जापान से हुई है। वीकेंड मैरिज का चलन देखने को मिल रहा है। जापानी लोगों का मानना है कि शादी हो जाने के बाद उनका व्यक्तिगत जीवन खराब हो जाता है। इस वजह से वह अपने साथी के साथ हफ्ते में केवल 2 ही दिन रहना पसंद कर रहे हैं।

End of Feed