Wednesday Motivational Quotes: हर कोई जीवन में सफल बनाना चाहता है। लेकिन कड़ी मेहनत और लगन के बाद भी कई बार सफलता हाथ नहीं लगती। जिससे व्यक्ति टूट जाता है और काफी निराश हो जाता है। लेकिन वो कहते हैं लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है। मन का विश्वास रगों में साहस भरता है, चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है। आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इसलिए असफलता मिलने पर भी लगातार कोशिश करते रहना चाहिए। असफलता मिलने पर मोटिवेशन की जरूरत होती है और लगातार प्रयासरत रहने की जरूरत होती है तभी एक दिन सफलता मिलती है। ऐसे में इन कोट्स के जरिए आप भी खुद को मोटिवेट कर सकते हैं।
Wednesday Motivational Quotes in Hindi
- मंज़िल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।”
- “हौसले बुलंद कर रास्तों पर चल दे.. तुझे तेरा मुकाम मिल जाएगा, बढ़कर अकेला तू पहल कर देखकर तुझको.. काफिला खुद बन जाएगा।”
- “सफ़र में मुश्किलें आए ,तो हिम्मत और बढ़ती है.. अगर कोई रास्ता रोके, तो जुर्रत और बढ़ती है.. अगर बिकने पर आ जाओ, तो घट जाता है दम अक्सर.. ना बिकने का इरादा हो तो, कीमत और बढ़ती है।”
- नींद से इतना भी प्यार ना करो कि मंजिल भी ख्वाब बन जाए।
- कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता।
- शिक्षक से सवाल करना अच्छी बात है क्योंकि ये आपको ज्ञान के मार्ग की ओर ले जाता है।
- दूसरों से ऐसी बात बोलों कि कभी बातें वापस लेनी पड़े तो बुरी ना लगें।
- दयालु बनो कमजोर नहीं दानी बनो अहंकारी नहीं।
- "जिस काम में काम करने की हद पार ना फिर वो काम किसी काम का नहीं।
- मुनाफा का तो पता नहीं लेकिन बेचने वाले तो यादों को भी कारोबार बना कर बेच देते है।
- हर कोई जन्म से ही किसी ना किसी काम में Champion होता है, बस पता चलने की देर होती है।
- जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।
- अच्छे काम करते रहिये चाहे लोग तारीफ करें या न करें आधी से ज्यादा दुनिया सोती रहती है ‘सूरज’ फिर भी उगता हैं।
- अगर एक हारा हुआ इंसान हारने के बाद भी मुस्करा दे तो जीतने वाला भी जीत की खुशी खो देता हैं। ये हैं मुस्कान की ताकत।
- “या तो आप अपनी Journey में लग जाओ ,
- नहीं तो लोग आपको अपने Journey में शामिल कर लेंगे।”
- “सफल और असफल लोग अपनी क्षमताओं में बहुत भिन्न नहीं होते हैं।
- वे अपनी क्षमता तक पहुँचने के लिए अपनी इच्छाओं में भिन्न होते हैं”- जॉन मैक्सवेल
- “महत्वपूर्ण बात यह नहीं है कि हर बच्चे को पढ़ाया जाना चाहिए,
- बल्कि हर बच्चे को सीखने की इच्छा दी जानी चाहिए।” – जॉन लुबॉक
