Cleaning Tips: अधिकतर कॉलोनी, सोसायटीज में कुत्तों-बिल्ली का कहर रहता है। अवारा कुत्तो-बिल्ली से कई लोग काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। खासतौर पर उन लोगों को कुत्तों-बिल्ली से अधिक परेशानी होती है, जिनके कार की छत पर बैठकर ये जानवर आराम करते हैं। आराम करना तो फिर भी हजम हो जाता है, लेकिन जब ये जानवर आपके कार की छत पर गंदगी फैला देते हैं तो काफी ज्यादा गुस्सा आता है। ऐसी स्थित से बचने के लिए आपको इन जानवरों को भगाने या फिर मारने की जरूरत नहीं, बल्कि आप कुछ आसान से उपायों को अपनाकर कार पर जमा गंदगी को फैलने से रोक सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
कार की छत पर जानवरों को गंदगी फैलाने से कैसे रोकें?
जानवरों को कार की छत पर गंदगी फैलाने से कैसे रोकें?
कार को करें स्लिपरी चीजों से कवर
कार को अगर आप खुले में रखते हैं तो इसे कवर करना बिल्कुल भी न भूलें। खुले में कार छोड़ने पर जानवर इसपर बैठकर गंदगी फैला सकते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए कार को हमेशा किसी चिकनी या फिर स्लिपरी चीजों से कवर करके रखें। ऐसा करने से जानवरों को कार की छत पर चढ़ना मुश्किल हो जाए। साथ ही आपके कार पर खरोंच भी नहीं आएगी।
प्रोटेक्शन कवर लगाएं
कार पर जानवरों को गंदगी फैलाने से रोकने के लिए कार प्रोटेक्शन कवर लगाएं। मार्केट में कई ऐसे प्रोटेक्शन कवर आपको आसानी से मिल सकते हैं। इन प्रोटेक्शन कवर को आप रूफ या बोनट पर आसानी से बेल्ट की मदद से बांध सकते है। इस तरह की नुकीली कवर पर जानवर चढ़ने से डरते हैं। इससे कार पर गंदगी फैलने से रोका जा सकता है।
कम बजट है तो लगाएं प्लास्टिक की स्पाइक्स
अगर आपका बजट थोड़ा कम है तो कुत्तों या फिर किसी भी तरह के जानवर को कार पर चढ़ने से रोकने के लिए प्लास्टिक स्पाइक्स लगवाएं। यह काफी किफायती होता है। मार्केट में सिर्फ 200 से 500 के बीच में यह आपको आसानी से मिल सकता है। इसे आप एडहेसिव की मदद से चिपका सकते हैं। इससे जानवर आपके कार पर गंदगी नहीं फैलाएंगे।
कार स्प्रे करें इस्तेमाल
कार पर जानवरों को गंदगी फैलाने से रोकने के लिए आप कार स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। कार स्प्रे लगाने से जानवर कार के आसपास नहीं भटकते हैं। मार्केट में कई तरह के नॉन अल्कोहल बेस्ड स्प्रे आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा आप व्हाइट विनेगर भी कार के आसपास छिड़क सकते है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
