Summer vacation: गर्मी की छुट्टियों में बिताना चाहते हैं यादगार पल, दक्षिण भारत की इन खूबसूरती डेस्टिनेशन का करें प्लान

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Apr 1, 2023, 04:14 PM IST

दक्षिण भारत घूमने के लिहाज से बेहतरी टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां आपको घूमने के लिए कई जगहें हैं। ऐसे में अगर आप इस गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं।

South Tourist Destinations: दक्षिण भारत टूरिस्टों को काफी पसंद आता है। दक्षिण भारत अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों, मंदिरों, चर्चों और अपने आकर्षित बीच के लिए जाना जाता है। दक्षिण भारत पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। ऐसे में इस गर्मी की छुट्टियों में आप भी साउथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आज आपको उन टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे जहां आप जमकर वेकेशन एन्जॉय कर सकते हैं।

South tourist destination

दक्षिण भारत में घूमने की जगहें (Source:istock)

दक्षिण भारत में घूमने की जगहें

कूर्ग

नेचर लवर के लिए कूर्ग स्वर्ग से कम नहीं है। घने पहाड़ों और धुंध से घिरा कूर्ग अपनी खूबसरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां आप किलों और मंदिरों में घूम सकते हैं। इसके अलावा आप यहां ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यहां हर साल भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में इस गर्मी की छुट्टियों में आप भी कूर्ग घूमने का प्लान बना सकते हैं।

हम्पी

हम्पी दक्षिण भारत के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां आप 15वीं और 16वीं शताब्दी के इतिहास का अनुभव ले सकते हैं। यहां के प्रमुख आकर्षण केंद्रों की बात करें तो विरुपाक्ष मंदिर, मतंगा हिल, हेमकुटा हिल मंदिर, विजया विट्ठल मंदिर, हम्पी वास्तुकला के खंडहर, अच्युतराय मंदिर, कदलेकलु गणेश यहां घूमने की जगहें हैं।

महाबलीपुरम मंदिर

इतिहाल में रूची रखने वाले टूरिस्टों के लिए ये बेस्ट जगह है। ये विश्व धरोहर स्थल है। महाबलीपुरम को वर्ष 1984 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया जा चुका हैं। शोर मंदिर, पंच रथ, गंगा का अवतरण, स्मारकों का समूह, थिरुकदलमल्लई, महाबलीपुरम समुद्र तट आदि यहां के प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं।

कोच्चि

कोच्चि पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। फोर्ट कोच्चि, चेराई बीच, मट्टनचेरी पैलेस, सेंट फ्रांसिस सीएसआई चर्च, परदेसी सिनेगॉग आदि यहां के प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं।

मैसूर

मैसूर घूमने के लिहाज से बेहतरीन जगह है। मैसूर पैलेस, भारत में दूसरा सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। मैसूर पैलेस, मैसूर चिड़ियाघर, किष्किंधा मूलिका बोनसाई गार्डन, वेणुगोपाल स्वामी मंदिर, जगनमोहन पैलेस जैसी जगहों पर आप यहां घूम सकते हैं।

End of Feed