प्रेग्नेंसी के बाद पेट के कालेपन को करना चाहती हैं दूर, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Apr 10, 2023, 08:03 PM IST

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए आखिरी के 6 महीने काफी मुश्किल भरे होते हैं। इस दौरान महिलाओं के पेट और यूट्रस का साइज भी बढ़ता है।

Tips To Remove Dark Belly After Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए आखिरी के 6 महीने काफी मुश्किल भरे होते हैं। इस दौरान महिलाओं के पेट और यूट्रस का साइज भी बढ़ता है। पेट का साइज बढ़ने के कारण स्किन में खिंचाव होते है जिसकी वजह से पेट पर काले निशान पड़ जाते हैं। सही समय पर इसकी देखभाल ना की जाए तो ये काले धब्बे शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं। इस कालेपन से छुटकारा पाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी पेट के कालेपन से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहती हैं तो इन घरेलू नुस्खे का सहारा ले सकती हैं।

Untitled design (1)

प्रेग्नेंसी के बाद पेट का कालापन दूर करने के घरेलू नुस्खे (Source:istock)

पेट के कालेपन को करने के लिए फॉलो करें ये घरेलू नुस्खे

आलू का रस

डिलवरी के बाद अगर आप पेट का कालापन दूर करना चाहती हैं तो आलू का रस आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। आलू के रस के इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में निशान दूर हो जाते हैं। इसके लिए आलू को काटकर पेट के प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपके पेट का कालापन दूर हो जाएगा।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में बहुत मददगार साबित होता है। ऐसे में पेट के कालेपन को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल में दूध और चुटकी भर हल्‍दी मिलाकर लगाएं। हफ्ते में कम से कम दो बार इस पेस्ट को लगाएं। जल्द कालेपन से छुटकारा मिलेगा।

चंदन पाउडर

चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर ना केवल चेहरे की खूबसूरत बढ़ाई जाती बल्कि कालेपन की समस्या से भी निजात मिलता है। इसके लिए चंदन पाउडर में एक चुटकी हल्‍दी और थोड़ा-सा दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे पेट पर अप्लाई करें। जब यह लेप सूख जाए तो इसे पानी से धो लें।

टमाटर

स्किन के कालेपन को दूर करने के लिए टमाटर का इस्तेमाल भी बहुत कारगर साबित होता है। टमाटर एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है जो कालेपन की समस्या को दूर करने में बहुत असरदार है। टमाटर को काटकर पेट के काले वाले हिस्से पर रगड़ने से कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

End of Feed