World Photography Day 2025: 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस, तस्वीरों में थमा वक्त, कला से कम नहीं सहेजे हुए पल

World Photography Day 2025: 19 अगस्त को हर साल विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। ये दिन खास है उन लोगों के लिए जो वक्त और नजारों को तस्वीरों में कैद कर लेते हैं। हालांकि मोबाइल के जमाने में सेल्फीज के साथ अब हर कोई फोटोग्राफर बन रहा है। चलिए इस दिन के बारे में कुछ जानते हैं।

World Photography Day 2025: अगर आप जानना चाहते हैं कि 19 अगस्त को क्या खास है तो इस दिन विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। ये वो दिन है जब पलों को सहेजने की कला का विशिष्ट सम्मान होता है। दिन उन सभी कलाकारों और शौक़ीन लोगों को समर्पित है, जो कैमरे के ज़रिए जीवन के खास पलों को कैद करते हैं। वर्ल्ड फोटोग्राफी डे 2025 की थीम है मेरी बेस्ट तस्वीर यानी माय बेस्ट फोटो जो कि दर्शाती है कि तस्वीरें केवल छवियां नहीं होतीं, वे भावनाएं, यादें और कहानियां होती हैं, जो खुद में समय को थामे होती हैं।

world photography day, Vishwa photography diwas

19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस (Pic: iStock)

World Photography Day Hindi Quotes | फोटोग्राफी पर उद्धरण

  1. तस्वीरें वक्त को नहीं बदलतीं, लेकिन वक्त को हमेशा के लिए थाम लेती हैं।
  2. एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है।
  3. फोटोग्राफी वो कला है, जो पलों को हमेशा के लिए संजो लेती है।
  4. हर तस्वीर एक कहानी कहती है।
  5. फोटोग्राफी एक शौक ही नहीं, समय को रोकने की जादुई शक्ति है।
  6. कैमरा सिर्फ तस्वीर नहीं खींचता, यह दिल की भावनाओं को कैद करता है।

End of Feed