मानसून में वायरल हो रहा मुलेठी और दही वाला हेयर हैक, क्या सच में बालों के लिए है फायदेमंद?

मानसून में बालों की देखभाल के लिए ज्यादा जरूरी है कि स्कैल्प को साफ और सूखा रखा जाए, पसीने और गंदगी को जमा न होने दें, गीले बालों को लंबे समय तक बांधकर न रखें ।

मानसून में बालों से जुड़े घरेलू नुस्खों की बाढ़ आ जाती है। लोग हेयर केयर के लिए तरह-तरह के नुस्खे बताते हैं। ये वायरल भी खूब होता है। इसी कड़ी में मुलेठी और दही का हेयर पैक भी एक घरेलू हैक के तौर पर चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि यह हैक बालों को मुलायम बनाने और रूखेपन को कम करने में मदद कर सकता है। बहुत से लोगों के मन में सवाल है कि क्या मुलेठी और दही का यह कॉम्बिनेशन वाकई बालों के लिए फायदेमंद है या सोशल मीडिया का एक और ट्रेंड है?

Hair Care

मानसून में वायरल हो रहा है दही और मुलेठी वाला हैक (Photo: iStock)

मुलेठी में क्या खास है?

मुलेठी को पारंपरिक रूप से स्किन और स्वास्थ्य से जुड़े कई घरेलू उपायों में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें कुछ ऐसे बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुणों की चर्चा वैज्ञानिक साहित्य में मिलती है। यही वजह है कि मुलेठी को स्कैल्प के लिए इस्तेमाल करने का विचार पूरी तरह बेतुका नहीं है।

End of Feed