Vidya Balan Jhumke: विद्या बालन के ये झुमके जीत लेंगे आपका दिल, फॉलो करें ये शानदार ट्रेंड्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 04:49 PM IST

Vidya Balan:विद्या बालन ने अपनी अदाकारी और यूनिक फैशन सेंस के लिए फैंस के लिए दिलों में एक अलग ही पहचान बनाई है। विद्या बालन गहने पहनने की काफी शौकीन हैं। खासकर झुमके उनके परिधान का एक अहम हिस्सा हैं। बता दें कि विद्या ज्वेलरी ब्रांड सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन लुक और यूनिक फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं विद्या बालन
  • विद्या भारतीय गहनों का काफी शौक रखती हैं
  • एक्ट्रेस को झुमके पहनना काफी पसंद हैं

Vidya Balan: बॉलीवुड की जानीमानी विद्या बालन अपने इंडियन ट्रेडिशनल अंदाज के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। विद्या झुमकों की बहुत बड़ी दीवानी हैं। मीडिया के सामने भी अभिनेत्री कई बार अपने झुमकों के क्रेज को लेकर खुलकर बातचीत भी करती नजर आई हैं। उन्होंने एक बार बताया था कि उन्हें झुमके इतने पसंद हैं कि वो इन्हें खरीदने का एक मौका भी नहीं छोड़ती हैं। यहां तक कि उन्होंने ट्रेन में बिकने वाले 5 रूपये के सस्ते झुमकों को भी खरीदकर पहना है। विद्या बालन खुद को पारंपरिक गहनों की बहुत बड़ी प्रशंसक बताती हैं।

vidya balan.

सिंपल लुक में दिखना है स्टाइलिश तो पहनें विद्या बालन के जैसे झुमके

बेहतरीन अदाकारा का कहना है कि उन्होंने हर तरह के झुमके पहनें और उनके पास बचपन में पहली बार पहनाई गईं कान की बालियां भी काफी जतन से रखी हुई हैं और जब उन्हें कुछ और पहनने का मन नहीं करता है, तो वो उन्हें पहनती हैं। वो बताती हैं कि एग्जीबिशन में भी उन्हें झुमके खरीदने का काफी शौक रहा है।

End of Feed