शरद पवार ने शादी से पहले पत्नी से रखी थी ये शर्त, बेटी सुप्रिया सुले ने सुनाया किस्सा

बारामाती से सांसद सुप्रिया सुले ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि शादी से पहले उनके पिता ने उनकी मां प्रतिभा पवार के सामने बच्चों को लेकर एक खास शर्त रखी थी।

भारत में परिवार और बच्चों को लेकर सोच लंबे समय से सामाजिक परंपराओं से प्रभावित रही है। खासकर बेटे को लेकर कई परिवारों में एक अलग तरह की उम्मीद देखने को मिलती रही है। परिवार का नाम आगे बढ़ाने से लेकर माता-पिता की देखभाल तक, बेटे को कई जिम्मेदारियों से जोड़कर देखा जाता रहा है। ऐसे माहौल में बेटी के जन्म को लेकर सोच अलग रही है।

Supriya Sule

भारत में परिवार और रिश्तों की कौन सी सोच बताती है शरद पवार की ये बात (Photos: Supriya Sule fb)

दूसरी तरफ वरिष्ठ राजनेता शरद पवार के परिवार से जुड़ा एक पुराना किस्सा इस पारंपरिक सोच से कुछ अलग तस्वीर सामने रखता है। उनकी बेटी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने अभिनेत्री सोहा अली खान के पॉडकास्ट ‘All About Her’ में अपने माता-पिता की शादी और परिवार से जुड़ी एक दिलचस्प बात साझा की। उन्होंने बताया कि शादी से पहले उनके पिता ने उनकी मां प्रतिभा पवार के सामने बच्चों को लेकर एक खास शर्त रखी थी।

End of Feed