Varanasi: पांच साल में दस गुना बढ़ी वाराणसी में पर्यटकों की संख्या, इस सर्दी आप भी बना लें काशी घूमने का प्लान

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 26, 2022, 02:59 PM IST

Varanasi Travel Guide: बीते पांच साल से तुलना करें तो वाराणसी में देसी पर्यटकों की संख्या दस गुना तक बढ़ गयी है। बीते पांच साल से तुलना करें तो वाराणसी में देसी पर्यटकों की संख्या दस गुना तक बढ़ गयी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जुलाई 2017 में 4.60 लाख देसी पर्यटक पहुंचे थे बनारस
  • जुलाई 2022 में आंकड़ा पहुंचा 40 लाख के पार
  • विश्व पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभर रहा बनारस

Varanasi Tourism: मोदी-योगी सरकार में बनारस को हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात मिल चुकी है। इसके साथ ही यहां की अद्वितीय विरासत को सहेजने-संवारने के कारण देश और दुनिया के लोगों के बीच काशी का आकर्षण पहले से काफी बढ़ गया है। इसका असर यहां पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के रुप में दिखने लगा है। भारतीय पर्यटकों के अलावा विदेशी मेहमानों की संख्या भी काशी में तेजी से बढ़ी है। बीते पांच साल से तुलना करें तो वाराणसी में देसी पर्यटकों की संख्या दस गुना तक बढ़ गयी है। पर्यटन विभाग की ओर से जनवरी 2017 से लेकर जुलाई 2022 तक के आंकड़े प्राप्त हुए हैं। इसमें भारतीय पर्यटकों के आगमन में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गयी है। इसके अलावा कोविड महामारी के चलते पिछले दो वर्ष से विदेशी सैलानियों की आवाजाही में ठहराव आ गया था, जिसमें इस साल तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

Varanasi: पांच साल में दस गुना बढ़ी वाराणसी में पर्यटकों की संख्या, इस सर्दी आप भी बना लें काशी घूमने का प्लान

कोरोना के बाद 174 गुना बढ़े विदेशी पर्यटक

End of Feed