लाइफस्टाइल

Valentine's Day Cake Recipe: वेलेंटाइन डे पर बस 3 सामान से बनाएं 3 तरह का केक, स्वाद चखते ही दिलबर के दिल में 4 गुना बढ़ेगा प्यार

Valentine's Day 2026 Cake Recipe (वैलेंटाइन डे केक रेसिपी): वेलेंटाइन डे के दिन नजदीक हैं और इसकी तैयारियां खूब तेजी में चल रही हैं। आज टेडी डे मनाया गया और कल प्रॉमिस डे मनाया जाएगा। ऐसे में आप अपने पार्टनर का दिल खुश करने के लिए वेलेंटाइन डे पर अपने हाथ से केक बनाएं। यहां रेसिपी भी बताई गई है।

Image

वेलेंटाइन डे 2026 स्पेशल होममेड केक रेसिपी (pc: canva)

Valentine's Day Cake Recipe (वैलेंटाइन डे केक रेसिपी): हर साल की तरह इस साल भी फरवरी में प्यार का त्योहार यानी वेलेंटाइन वीक मनाया जा रहा है। लवर्स के लिए ये सप्ताह स्पेशल होता है। आज 10 फरवरी को टेडी डे मनाया गया और कल प्रॉमिस डे मनाने की तैयारी चल रही है। लेकिन सबसे ज्यादा स्पेशल तो वेलेंटाइन डे है। वेलेंटाइन डे के दिन कपल्स डेट पर जाते हैं, साथ में समय बिताते हैं, एक-दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं। वहीं अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ अलग करना चाहते हैं तो आप अपने हाथों से केक बना सकते हैं। ये केक आप दोनों के बीच का प्यार और बढ़ा देगा। यहां से आप वेलेंटाइन डे स्पेशल तीन तरह के होममेड केक की पूरी रेसिपी देखें और इसे घर पर ट्राई करें।

चॉकलेट केक

चॉकलेट केक बनाने की सामग्री-

  • 3/4 कप मैदा
  • आधा कप शक्कर
  • 2 चम्मच कोको पाउडर
  • आधा चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक चुटकी नमक
  • आधा कप ब्लैक कॉफी
  • 3 चम्मच मक्खन या तेल
  • 1 छोटी चम्मच नींबू का रस या सिरका
  • चॉकलेट एसेंस

चॉकलेट केक बनाने की विधि-

बढ़िया सा चॉकलेट वाला केक बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपने ओवन को 350 F पर लगभग 10 मिनट के लिए प्रीहीट कर लेना होगा। अब केक का बैटर तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले गर्म पानी में करीब 3 से 4 चम्मच कॉफी पाउडर, तेल, नींबू का रस और चॉकलेट वाला एसेंस मिलाना होगा। फिर एक दूसरे कटोरे में मैदा, शक्कर, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक मिलाकर उन्हें अच्छे से छान लेना होगा। ताकि बहुत बारीक मिश्रण तैयार हो जाए, और अब आपको इसी मिश्रण में पहले से तैयार किया पानी वाला घोल मिलाकर अच्छे से फेंट लेना है। हालांकि इसको बहुत ज्यादा भी नहीं मिलाना है और बस अब इस केक के बैटर को पहले से हल्के तेल या बटर से ग्रीस किए सांचे में ड़ाल दें। और बस 30 मिनट में आपका लजीज चॉकलेट बनकर तैयार हो जाएगा। केक के ऊपर आप अपनी पसंद की आईसिंग या गनाश वाली फ्रॉस्टिंग तैयार कर सकते हैं।

2. फ्रुट केक

फ्रुट केक बनाने की सामग्री-

  • एक कप मैदा
  • 1 कप दूध
  • 3/4 कप चीनी
  • आधा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • आधा कप मक्खन
  • टूटी फ्रुटी
  • पसंद के ड्राई फ्रुट्स जैसे काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता
  • तेल
  • दही

फ्रुट केक बनाने की विधि-

ओवन को 350 F पर 10 से 15 मिनट के लिए प्रीहीट करें। फ्रुट केक बनाने के लिए एक बाउल में 1 कप मैदा डाले। फिर दूसरी कटोरी में मक्खन, दूध शक्कर और आधा चम्मच बेकिंग सोडा तथा एक चम्मच बेकिंग पाउडर डालकर मिला लें। उसके बाद आप सारे ड्राई फ्रुट्स को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

मिश्रण को अच्छे से मिलाकर करीब 5 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें। अब दही और बेकिंग सोडा की वजह से हल्के बुलबुले आने तब मिश्रण में आधा चम्मच तेल डाल दें। तेल के बाद इस घोल में फ्रुट फ्लेवर लाने के लिए फ्रुट का एसेंस डाल दें। फ्रुट वाले इस घोल में अब पहले से छना हुआ मैदा डालें, और अच्छे से मिला लें, ताकि मिश्रण में ज्यादा बड़ी गांठे न पड़ी हो। इसी के साथ इसमें ड्राई फ्रुट्स और टूटी फ्रुटी भी डाल दें। अब केक का सांचा लें, उसमें बटर का तेल अच्छी तरह से लगाकर केक का मिश्रण डाल दें। आपके केक को पूरी तरह से पकने में लगभग 35 से 40 मिनट का समय लगेगा। एक बार चेक कर लें की केक नीचे से ज्यादा न सिक जाए। अब को केक को सांचे से निकालने के पहले कुछ देर ठंडा होने के लिए रहने दें, फिर धीरे से पलटकर केक निकाल लें, ध्यान रखें आपको बहुत तेजी में काम नहीं करना है, नहीं तो ये केक टूट सकता है।

3. बिस्किट केक

बिस्किट केक बनाने की सामग्री-

  • 4 पैकेट बिस्किट
  • 1 पैकेट इनो
  • 1 चम्मच शक्कर
  • 1 कप दूध
  • 1 कटोरी नमक
  • 1 चम्मच तेल या घी

बिस्किट केक बनाने की विधि-

सबसे पहले मिक्सी में बिस्किट हल्के से तोड़कर पीस लें। इसको तब तक पीसना होगा, तब जक अच्छा बूरा न बन जाएं। बिस्किट के साथ शक्कर भी मिलाकर पीस लें। पाउडर को एक बाउल में रख दें, फिर इसमें शक्कर बेकिंग पाउडर मिलाकर अच्छा से मिक्स कर लें। बिस्किट के इस मिश्रण को अब केक के बैटर के रूप में तैयार करने के लिए इसमें मक्खन और दूध मिलाकर अच्छे से फैंट लें। ताकि गाढा पेस्ट बनकर तैयार हो जाए। पेस्ट को करीब 5-7 मिनट के लिए थोड़ा सेट हो जाने दीजिए, फिर केक बनाने वाले सांचे में तेल या घी लगाएं। सांचे में हल्का सा मैदा छिड़क दें, ताकि केक चिपके न, अब केक का बैटर इस सांचे में डाल दें। आप मिश्रण में चॉकलेट भी मिला सकते थे। ताकि चॉकलेट वाला फ्लेवर और बढ़ जाए। कुकर 2 मिनट गर्म करके उसमें एक स्टैंड लेकर केक के सांचे को रख दें। कुकर के ढक्कन को बंद करके केक को करीब 20-25 मिनट के लिए पकने दें। गैस की आंच धीमी रखें। और बस आपका बिस्किट का शानदार केक तैयार है। आप इसकी गार्निशिंग मेल्ट की हुई चॉकलेट से कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article