Valentines Day: वैलेंटाइन डे पर पहने इस तरह के आउटफिट, पार्टनर हो जाएंगे आपके लुक पर फिदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 11:26 PM IST

Valentine's Day dress: वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपने पार्टनर को इम्प्रेस करना चाहती हैं तो अपने ड्रेस का सबसे पहले चुनाव करें। आपका ड्रेस आपके पार्टनर को काफी जल्दी इम्प्रेस कर सकता है। क्योंकि ड्रेस से ही आपका लुक सबसे अलग नजर आ सकता है। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर क्या पहनें?

KEY HIGHLIGHTS
  • साड़ी से दें खुद को इंडियन लुक
  • सूट भी हो सकता है बेहतर विकल्प
  • लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहने टॉप


Valentine's Day dress: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर हर कपल्स खूबसूरत दिखना चाहते हैं। खासतौर पर महिला अपने लुक पर ज्यादा ध्यान देती हैं ताकि वे अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकें। इस खास मौके पर अगर आप अपने लुक को सबसे अलग रखना चाहते हैं तो मेकअप के साथ-साथ अपने ड्रेस पर ध्यान दें। ड्रेस आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है। आप जिस तरह का ड्रेस पहनते हैं, आपका व्यक्तित्व उसी तरह का नजर आता है। ऐसे में अगर वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने का सोच रहे हैं तो उनकी पसंद के हिसाब से अपने ड्रेस को चूज करें। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर कैसे ड्रेस का करें चुनाव?

साड़ी है बेहतर विकल्प

अगर आपका पार्टनर इंडियन लुक पसंद करता है, तो आप इस खास मौके पर साड़ी पहनें। साड़ी आपके लुक को काफी खूबसूरत बनाता है। खासतौर पर वैलेंटाइन डे के मौके पर आप रेड या फिर ब्लैक रंग की साड़ी पहननें, इसके साथ कुछ सिंपल एक्सेसरीज वियर करें। इससे आपका पार्टनर काफी इम्प्रेस हो सकता है।

End of Feed