Valentine's Day 2024: वैलेंटाइन डे पर पाना चाहती हैं ग्लोइंग त्वचा, तो घर पर तैयार करें उबटन, खिल उठेगी त्वचा

Valentine Week 2024: वैलेंटाइन डे नजदीक है और अभी से ही लड़कियां स्किन की खास देखभाल में लग गई हैं। हर कोई ये चाहता है कि अपने पार्टनर के सामने वो ऐसे जाएं कि उनका पार्टनर उनपर से नजरें नहीं हटा सके। ऐसे में अगर आप भी वैलेंटाइन्स डे पर ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो घर पर उबटन तैयार कर सकती हैं।

Valentine Week 2024: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे। इसके लिए लड़कियां तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लड़कियां खासकर तब स्किन की खास देखभाल करती हैं जब किसी फंक्शन में जाना हो या फिर कोई त्योहार नजदीक हो। इस वक्त वैलेंटाइन डे नजदीक है और अभी से ही लड़कियां स्किन की खास देखभाल में लग गई होंगी। हर कोई ये चाहता है कि अपने पार्टनर के सामने वो ऐसे जाएं कि उनका पार्टनर उनपर से नजरें नहीं हटा सके। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल की वजह से कई लड़कियां स्किन की स्पेशल केयर नहीं कर पाती हैं। अगर आप भी स्किन की देखभाल नहीं कर पा रही हैं और वैलेंटाइन्स डे पर खूबसूरती का जलवा बिखेरना चाहती हैं तो घर पर ही उबटन तैयार करके लगा सकती हैं। उबटन के इस्तेमाल से स्किन एक्सफोलिएट होती है और चेहरे से गंदगी साफ होती है। इसके अलावा डेड स्किन सेल्स से भी छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही उबटन के इस्तेमाल से पिंग्मेंटेशन की समस्या भी दूर होती है।

How to prepare ubtan

उबटन तैयार करने के लिए सामान

दूध का पाउडर

केसर

काजू

पानी

ऐसे करें तैयार

उबटन तैयार करने के लिए सबसे पहले काजू का पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इस पेस्ट में बाकी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।

End of Feed