Valentine's Week 2024: 14 फरवरी को क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानें इतिहास और वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेशन का महत्व

Valentine's Week Days List 2024: वैलेंटाइन वीक का जश्न रोज डे से शुरू होता है। इसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे आता है। फिर हग डे और फिर किस डे मनाया जाता है। इसके बाद 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

Valentine's Week Days List 2024: हर साल 14 फरवरी (14 February) को मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) दुनियाभर में हर कपल्स (Couples) के जीवन में एक विशेष स्थान रखता है। प्रेम सप्ताह का आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण दिन वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) समाज में प्रेम को फैलाने और सम्मान देने के लिए संत वैलेंटाइन के बलिदान और संदेश का प्रतीक है। ये दिन पार्टनर के प्रति प्यार और आभार जताने का बेहतरीन मौका है।

Valentine Week 2024, ​Valentine's Week, ​Valentine's Day

Valentine's Week 2024: वैलेंटाइन डे का इतिहास और वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेशन का महत्व।

वैलेंटाइन डे का इतिहास (History of Valentine's Day)

वैलेंटाइन डे का नाम संत वैलेंटाइन के नाम पर रखा गया है, जो एक कैथोलिक पादरी थे और तीसरी शताब्दी में रोम में रहते थे। संत वैलेंटाइन सम्राट के आदेशों की अवहेलना करते थे। वैलेंटाइन के जीवन के समय कई रोमन ईसाई धर्म में परिवर्तित हो रहे थे, लेकिन सम्राट क्लॉडियस द्वितीय एक मूर्तिपूजक था। क्लॉडियस का मानना था कि रोमन सैनिकों को पूरी तरह से रोम के प्रति समर्पित होना चाहिए और इसलिए उन्होंने उन्हें शादी करने से रोकने के लिए एक कानून पारित किया। सेंट वैलेंटाइन ने इन सैनिकों की गुप्त ईसाई समारोहों में विवाह कराना शुरू कर दिया।

End of Feed