Valentine Day Outfit Ideas For Men : वैलेंटाइन डे का कई कपल्स को बेसब्री से इंतजार होता है। क्योंकि यह वो दिन होता है, जिसमें कपल्स एक-दूसरे के प्रति प्यार को खुलकर बयां करते हैं। साथ ही अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं। महिलाओं की तरह पुरुष भी अपनी महिला पार्टनर को इम्प्रेस करने की कोशिश करती है। इसके लिए वे तरह-तरह के ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप अपने लुक को थोड़ा डिफ्रेंट दिखाना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने आउटफिट पर ध्यान दें। लुक को अच्छा करने के लिए कपड़ों पर सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे के इस खास मौके पर पुरुषों का कैसा होना चाहिए आउटफिट?
वैलेंटाइन डे पर मेन्स कर सकते हैं इस तरह के ड्रेस कैरी
सॉलिड टी-शर्ट, ब्लेजर और कैनवास शूज करें कैरी
फरवरी का माह ऐसा माह होता है, जिसमें न ज्यादा सर्दी और न ज्यादा गर्मी होती है। ऐसे में आप इस वक्त अपने लुक को सॉलिड टी-शर्ट और ब्लेजर से परफेक्ट बना सकते हैं। मुख्यरूप से अगर आपको अधिक सर्दी लगती है, तो आप इस तरह के आउटफिट का विकल्प चूज कर सकते हैं। इससे आप सर्दी से बच सकेंगे। साथ ही आपका लुक काफी स्टाइलिश नजर आएगा। इसके ऊपर कैनवास शूज पहनिए। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आपका ब्लेजर और पैंट की मैचिंग परफेक्ट हो। इससे लुक परफेक्ट आएगा। साथ ही एक्सेरीज की बात की जाए, तो आप मेटल चेन कैरी कर सकते हैं। इससे आपका लुक काफी अच्छा नजर आएगा।
हूडीज के साथ कैरी करें व्हाइट स्नीकर
अगर आप थोड़ा फंकी लुक चाहते हैं, तो अपने गेटअप में हूडीज और व्हाइट स्नीकर शामिल करें। इससे आपका लुक काफी परफेक्ट नजर आएगा। इसके साथ ही आप ब्लू, ग्रे, ब्लैक जींस पहनें। ध्यान रखें कि ब्लू, ग्रे और ब्लैक जींक से साथ हूडीज का रंग चटकदार न रखें। इस समय आप हल्के रंग के हूडीज का चुनाव करें। इससे आपका लुक काफी स्टाइलिश दिखेगा।
शर्ट, चिनोज और लोफर
अगर आप जींस और स्नीकर्स नहीं पहनना चाहते हैं, तो आपके लिए शर्ट, चिनोज और लोफर का आउटफिट परफेक्ट हो सकता है। यह कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है। इससे आपका लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश नजर आएगा। लेकिन ध्यान रखें कि शर्ट, चिनोज और लोफर की मैचिंग और कलर कॉम्बिनेशन सही होनी चाहिए। इससे आप काफी ज्यादा अट्रैक्टिव और कूल नजर आ सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
