Glowing Skin: चेहरे की त्वचा को बेदाग और फ्लालेस दिखाने के लिए लड़कियां न जाने कौन-कौन से तरीकों को अपनाती हैं और ज्यादातर तो स्किन केयर उत्पाद को खरीदकर भी अपने चेहरे को सुंदर बनाने में लगी रहते हैं, लेकिन इनके लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं और इनके साइड इफेक्ट्स भी देखे जाते हैं। ऐसे में कुछ चीजों को उपयोग मे लाकर आप अपने चेहरे को चमकदार और साफ रख सकती हैं। इनकी मदद से फेस पर होने वाले दाग धब्बे, मुहांसे और झाईयों से छुटकारा पाया जा सकता है वहीं ये नेचुरल ग्लो लाने में भी मददगार होते हैं।
चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल
इन तीन चीजों से बनाएं शानदार फेसपैक-
आवश्यक सामग्री-
इस फेसपैक को बनाने के लिए 2 पीस केले , 2 चम्मच शहद और 5 चम्मच कच्चे दूध की आवश्यकता होती है।
बनाने की विधि-
स्टेप-1
इस जादूई फेस पैक को तैयार करने के लिए दो केले को अच्छी तरीके से मैश कर लें और इसके बाद इसमें दो चम्मच शहद के साथ 5 चम्मच कच्चे दूध को मिलाकर अच्छी तरीके से फेंट लें।
स्टेप-2
तीनों चीजों को मिक्स करने के बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर हल्की मसाज के साथ लगा लीजिए और लगभग 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को आप सप्ताह में कम से कम 2 बार प्रयोग में ला सकते हैं। नियमित रूप से इस फेस पैक को लगाने से धीरे-धीरे आपका चेहरा चमकता नजर आएगा और साथ ही आपकी रंगत में भी सुधार होगा।
चेहरे की रंगत को निखारने और ग्लो लाने में कच्चा दूध बेहद फायदेमंद माना जाता है। वहीं, हमारी स्किन को को टाइट और ब्राइट बनाए रखने में केला मददगार होता है। केले में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट रखते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह के ब्यूटी रुटीन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
