उर्फी जावेद का बदला लुक, कैसे हो गईं इतनी सुंदर, ब्यूटी सीक्रेट जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Uorfi Javed Beauty Secrets: उर्फी जावेद का ग्लैमरस लुक देखकर हर कोई उनकी ब्यूटी का राज जानना चाहता है। जानिए कैसे एक्सट्रीम डाइट ने उनकी सेहत पर असर डाला और अब वह खुद को पहले से बेहतर महसूस करती हैं।

Uorfi Javed Beauty Secrets: उर्फी जावेद का नाम आते ही लोगों के दिमाग में उनका अलग फैशन और बोल्ड अंदाज घूमने लगता है। लेकिन पिछले कुछ समय से लोग उनके कपड़ों से ज्यादा उनके बदले हुए लुक (uorfi javed transformation) की चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी की तस्वीरें देखकर कई लोग सोचते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया कि वह पहले से ज्यादा फिट, ग्लोइंग और खूबसूरत दिखने लगी हैं। हालांकि, इस बदलाव के पीछे कोई जादुई नुस्खा नहीं है। खुद उर्फी ने बताया कि एक समय ऐसा था जब पतला दिखने की चाह में उन्होंने अपनी सेहत को नजरअंदाज कर दिया था। उस दौर ने उन्हें सिखाया कि सिर्फ दुबला होना ही फिटनेस नहीं है, बल्कि शरीर का स्वस्थ रहना सबसे जरूरी है।

Uorfi Javed Beauty Secrets

उर्फी जावेद ने कैसे बदला लुक, कैसे किया जबरदस्त ट्रांस्फोर्मेशन

जब वजन सिर्फ 38 किलो रह गया

उर्फी ने बताया कि एक वक्त उनका वजन सिर्फ 38 किलो तक पहुंच गया था। उन्हें लगता था कि जितना कम वजन होगा, उतना अच्छा दिखेंगी। इसके लिए उन्होंने खाना बहुत कम कर दिया था। कई बार वह पूरे दिन में सिर्फ एक बार खाना खाती थीं। उस समय लोग उन्हें पतला देखकर तारीफ करते थे, लेकिन अंदर से उनकी हालत अच्छी नहीं थी।

End of Feed