Twinkle Khanna Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना फिल्मों से भले ही दूरी बना ली हो, लेकिन वह अपनी किताबों के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। ट्विंकल खन्ना आज एक सफल लेखिका बन चुकी हैं। इनकी बुक्स मिसेज फनीबोन्स और द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद बेस्टसेलिंग बुक्स है। ट्विंकल खन्ना इस 29 दिसंबर को अपना 49 वां जन्म दिन मनाने जा रही हैं। ट्विंकल अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के कारण सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड करती रहती हैं। अब तक कई किताबें लिख चुकी ट्विंकल अब अपना ज्यादातर समय इन किताबों के बीच ही व्यतीत करती हैं, यही कारण है कि वे इन किताबों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ चर्चा भी करती हैं। ट्विंकल खन्ना अपनी फेवरेट बुक्स के बारे में भी बता चुकी हैं। आईये जानते हैं इस बेस्टसेलर राइटर की टॉप 5 फेवरेट बुक्स।
ब्यूटिफुल ट्विंकल खन्ना हैं किताबी कीड़ा, ये हैं उनकी फेवरेट बुक लिस्ट
मूनवॉकिंग विद आइंस्टीन
ट्विंकल खन्ना ने 'मूनवॉकिंग विद आइंस्टीन' को उन पाठकों को पढ़ने के लिए सिफारिश की है, जो एक पल के लिए भी नहीं बैठ सकते। इस बुक को जोशुआ फॉयर ने लिखा है। न्यूयॉर्क टाइम्स के बेस्टसेलर में शामिल मूनवॉकिंग विद आइंस्टीन बुक में जोशुआ फॉयर ने मेंटल एथलीट के संरक्षण के तहत अपनी याददाश्त में सुधार करने के लिए अपनी साल भर की खोज के बारे में लिखा है।
'एलेनोर ओलिपेंट इज कंप्लीटली फाइन
ट्विंकल खन्ना के अनुसार यह बुक उन पाठकों के लिए है जो अपना समय इंस्टाग्राम रील्स देखने में व्यतीत करते हैं। ट्विंकल ने गेल हनीमैन के पहले उपन्यास 'एलेनोर ओलिपेंट इज कंप्लीटली फाइन' को दिल को छू लेने वाली कहानी बताया है। 2017 में प्रकाशित इस किताब ने कोस्टा फर्स्ट बुक ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।
'मेन विदाउट वीमेन
ट्विंकल ने पाठकों को हारुकी मुराकामी के लघु-कहानी संग्रह 'मेन विदाउट वीमेन' का सुझाव दिया है। इस किताब के ब्लर्ब में कहा गया है, 'इन सात कहानियों में हारुकी मुराकामी अपनी अवलोकन की शक्तियों को पुरुषों के जीवन पर सहन करने के लिए लाते हैं, जो अपने तरीके से खुद को अकेला पाते हैं।'
द केस ऑफ द मिसिंग सर्वेंट
ट्विंकल ने यह बुक उन लोगों को पढ़ने के लिए सिफारिश की है, जो टॉयलेट सीट पर पढ़ना पसंद करते हैं। तारक्विन हॉल की किताब 'द केस ऑफ द मिसिंग सर्वेंट' ट्विंकल को काफी पसंद है। विश पुरी श्रृंखला की यह पहली पुस्तक, 'द केस ऑफ द मिसिंग सर्वेंट' एक एंटरटेनिंग क्राइम स्टोरी है।
लेस
ट्विंकल ने अपने प्रशंसकों को पुलित्जर पुरस्कार विजेता एंड्रयू सीन ग्रीर की फिक्शन नॉवेल 'लेस' पढ़ने की सिफारिश की है। यह नॉवेल आपको दुनिया भर में एक यात्रा पर ले जाएगा। यह काफी पॉपुलर और शानदार है।
