क्या केले का छिलका तुलसी के पौधों के लिए अच्छा है, पौधे में केले के छिलके डालने का सही तरीका

Tulsi Plant Care Tips: अगर सही देखभाल के साथ केले के छिलके का यह घरेलू उपाय अपनाया जाए, तो सूखती हुई तुलसी भी फिर से हरी-भरी और घनी नजर आने लगती है।

Tulsi Plant Growth from Banana Peel: भारतीय घरों में तुलसी का पौधा आस्था और स्वास्थ्य, दोनों कारणों से लगाया जाता है। यहां लगभग हर घर में तुलसी का पौधा देखने को मिल जाता है। लेकिन कई लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उनकी तुलसी कुछ ही दिनों में सूखने लगती है या उसकी पत्तियां पीली पड़ जाती हैं। ऐसे में लोग महंगी खाद और केमिकल का इस्तेमाल करते हैं, जबकि इसका आसान और प्राकृतिक उपाय रसोई में ही मौजूद है। इस उपाय का नाम है- केले का छिलका।

banana Peel for Tulsi, Tulsi plant care tips

केले के छिलके से सूखी तुलसी में भी आ जाएगी जान (AI Image)

क्या केले का छिलका तुलसी के पौधों के लिए अच्छा है

गार्डनिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार, तुलसी की पत्तियां पीली पड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी, ज्यादा पानी देना, धूप की कमी या मिट्टी का सख्त हो जाना इसकी मुख्य वजहें हैं। खासतौर पर पोटैशियम और नाइट्रोजन की कमी होने पर पौधा कमजोर पड़ने लगता है।

End of Feed