Trendy Mehendi on Karwa Chauth (ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन करवा चौथ के मेहंदी डिजाइन फोटो): करवा चौथ का त्योहार आने वाला है, ऐसे में अगर आप भी अपने करवा चौथ स्पेशल लुक के लिए साड़ी, चूड़ी के साथ पहले से ही ट्रेंडी मेहंदी का डिजाइन पसंद कर कर सेव करना चाहती हैं। तो ये वाली मेहंदी की सबसे ट्रेंडी और लेटेस्ट डिजाइन्स बेस्ट हो सकती हैं। महिलाओं के साज श्रृंगार में लाल लाल सुहाग की मेहंदी बहुत ही खास होती है। खासतौर से करवा चौथ में तो सुहागिनें हाथों में मेहंदी जरूर लगवाती हैं। इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर को हैं, ऐसे में ये वाली लेटेस्ट यूनिक डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। ये वाली मेहंदी डिजाइन्स बिगिनर्स भी लगा पाएंगे, इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में मोर, फूल तो बेल, मांडला वाली मेहंदी हैं। देखें हरियाली तीज मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन फोटो।
Karwa Chauth Mehndi Design, करवा चौथ की मेहंदी डिजाइन फोटो
खूबसूरत और यूनिक लुक वाली करवा चौथ की स्पेशल मेहंदी का डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो ये वाली मेहंदी का डिजाइन बहुत ही खास हो सकता है। पहली पहली बार अगर करवा चौथ मना रही हैं, तो ये वाली ब्राइडल स्टाइल की मेहंदी कमाल लगेगी।
पंजाबी गर्ल्स इन दिनों करवा चौथ के लिए ये मेहंदी की डिजाइन्स काफी पसंद कर रही हैं। ये वाली मेहंदी की डिजाइन्स काफी भरा भरा लुक दे रही है, और दिथ भी सुदंर रही है। फूल, मांडला, मोर पैटर्न में ये मेहंदी जरूर ही ट्राई करें।
गर्ल्स अगर बैक हैंड पर एकदम ही सिंपल और मॉडर्न लुक वाली अरेबिक, बेल, बूटी, चेक्स पैटर्न की मेहंदी लगवाना चाहती हैं। तो ये वाली डिजाइन बहुत ही अच्छी हो सकती है।
करवा चौथ के लिए ये दोनों मेहंदी की डिजाइन्स भी काफी सुंदर लग रही है। ट्रेडिशनल पैटर्न में मेहंदी चाहिए, तो आप करवा पूजा करती हुई महिला वाली मेहंदी का डिजाइन रचा सकती हैं। वहीं ब्रेसलेट, घंटी पैटर्न की दूसरी वाली मेहंदी भी ट्रेडिशनल और मॉडर्न का शानदार फ्यूजन है।
बेल, फूल, बत्तख वाली ये फ्रंट हैंड मेहंदी का डिजाइन तो करवा चौथ पर पंजाबी दुल्हनें जरूर ट्राई करें। करवा चौथ पर एकदम ही ट्रेंडी मेहंदी रचानी है, तो मांडला पैटर्न में ये फूल की मेहंदी की डिजाइन जबरदस्त है। जरूर ही आपको इन ट्रेंडी, लेटेस्ट मेहंदी की डिजाइन्स में से अपनी फेवरेट अलग से सेव कर लेनी चाहिए।
