टॉक्सिक लोग बना सकते हैं आपको जल्दी बूढ़ा, सेहत पर पड़ता है गहरा असर

Toxic Relationships: आप जिन लोगों के साथ रहते हैं, वे आपके जीवन को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आपके आसपास तनाव देने वाले और नकारात्मक लोग ज्याादा हैं तो इससे आपकी उम्र भी तेजी से बढ़ सकती है। लगातार तनाव पैदा करने वाले लोग चुपचाप आपकी जैविक उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं। ऐसे में अच्छी संगत ना सिर्फ मन को हल्का करती है, बल्कि सेहत और उम्र दोनों के लिए फायदेमंद भी होती है।

Psychological Stress Effects: हाल ही में हुई स्टडी ने एक दिलचस्प लेकिन थोड़ी चिंताजनक बात सामने रखी है। स्टडी के मुताबिक अगर आपके आसपास ऐसे लोग हैं जो हमेशा तनाव देते हैं, नकारात्मक बातें करते हैं या हर समय परेशानी का माहौल बनाए रखते हैं तो इसका असर आपकी जैविक उम्र पर पड़ता है। अगर आप लगातार ऐसे माहौल में रहते हैं तो इससे आपकी जैविक उम्र तेजी से बढ़ सकती है। यानी आप उम्र से पहले ही बूढ़े लगने लगते हैं।

टॉक्सिक रिश्तों से बढ़ सकता है तनाव

टॉक्सिक रिश्तों से बढ़ सकता है तनाव (फोटो: CANVA)

वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च के माध्यम से यह समझने की कोशिश की कि लोगों के रिश्तों का उनके शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है। करीब 2600 से ज्यादा वयस्क लोगों के सोशल नेटवर्क और उनके जैविक नमूनों का अध्ययन किया गया जिसके बाद इस नतीजे पर पहुंचा गया कि टॉक्सिक लोगों का संपर्क आपको जल्दी बूढ़ा बना सकता है।

End of Feed