Tomato Pickle Recipe In Hindi: बोरिंग से बोरिंग खाने को भी अचार स्वादिष्ट बना देता है। अचार से खाने में अलग ही तड़का लग जाता है। वैसे तो आपने आजतक मिर्ची, कटहल, आम जैसे कई सारे अचार खाए होंगे, लेकिन आपने शायद ही कभी टमाटर का अचार ट्राई किया हो। टमाटर का खट्टा-मीठा अचार तो एकदम बेस्ट होता है। इसे लोग चटकारे लेकर खाते हैं। अगर आपको भी इस अचार को ट्राई करना हो तो आप यहां से रेसिपी देख सकते हैं। यहां टमाटर के अचार की जबरदस्त रेसिपी हिंदी में मौजूद है-
टमाटर का अचार बनाने की सामग्री-
1) टमाटर
2) हल्दी पाउडर
3) पिसी हुई सरसो
4) मेथी पाउडर
5) लाल मिर्च पाउडर
6) कटी हुई अदरक
7) करी पत्ते
8) राई
9) हींग
10) तेल
11) नमक
टमाटर का अचार बनाने की विधि-
टमाटर का चटपटा अचार बनाने के लिए सबसे पहले आपको टमाटर का अचार बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करके इसमें राई का तड़का लगा दीजिए। अब इसमें अदरक डालकर इसे धीमी आंच पर 2 मिनट तक फ्राई कर लीजिए। अदरक अच्छे से फ्राई करने के बाद इसमें करी पत्ते, हींग और लाल मिर्च डालकर फ्राई कर लीजिए। अब इस मिश्रण को बर्तन में अलग से निकाल लीजिए। अब पैन में आवश्यकतानुसार तेल डालें और गैस पर गर्म कर लीजिए।
अब इसमें टमाटर और नमक डालकर इसे मिलाइएं। पैन को ढक दें और जब तक टमाटर पक ना जाए उसे तब तक पकाते रहिए। अब ऊपर से टमाटर में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, पिसी सरसों और मेथी पाउडर मिला लीजिए। इसके बाद इसमें तेल वाला मिश्रण मिला लीजिए। ध्यान रहे टमाटर से तेल अलग होने लगे तब गैस बंद कर दीजिए। अब आपका टमाटर का अचार तैयार है। अब इसे ठंडा कर लीजिए और एक जार में रखकर स्टोर कर लीजिए। अब आप इसे किसी भी खाने के साथ सर्व कर सकती हैं।
