Thursday Motivational Quotes in Hindi: जीवन (Life) में आगे बढ़ने और सुख से रहने के लिए सबसे जरूरी चीज है कि आपको हमेशा हैप्पी (Happy) रहना चाहिए। हैप्पी रहने के लिए आपको चाहिए कि आपके जीवन में किसी तरह का दुख या तनाव जैसा माहौल न हो। साथ ही मोटिवेट (Motivate) होने से हमारे जीवन में किसी तरह की कोई निराशा या दुख नहीं होगा। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम किसी खराब दौर से गुजर रहे होते हैं, उस समय हमें किसी सहारे की जरूरत होती है। ऐसे में आपको उस समय आपको मोटिवेशनल कोट्स (Motivational Quotes) जरूर पढ़ने चाहिए। दरअसल ये मोटिवेशनल कोट्स (Motivational Quotes For Success) उस समय आपको उस खराब दौर से निकालने में काफी मदद करते हैं। आज गुरुवार के दिन हम आपके साथ ऐसे ही कुछ मोटिवेशनल कोट्स (Life Best Motivational Quotes) शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आपको जरूर पढ़ना और शेयर करना चाहिए।
Thursday Motivational Quotes: मोटिवेशनल कोट्स।
Thursday Motivational Quotes (मोटिवेशनल कोट्स)
1
कोई भी व्यक्ति एक बार में सफल नहीं होता,
दुनिया में जो भी व्यक्ति सफल हुए हैं,
उन्हें कभी ना कभी असफलता का मुंह देखना पड़ा है।
2
जब तक आप जीत नहीं जाते
तब तक किसी को आपके
कहानी में INTEREST नहीं होगा
तो पहले दुनिया को जीतकर दिखाओ।
3
हालात कितने ही बुरे क्यों ना हो,
कितनी भी गरीबी क्यों ना हो
बावजूद इसके आपके मजबूत इरादे विजय प्राप्त करते हैं।
4
वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे,
इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल दे,
कल क्या होगा कभी मत सोचो,
क्या पता कल वक्त खुद अपनी तस्वीर बदल ले।
5
मंजिलें भी जिद्दी हैं,
रास्ते भी जिद्दी हैं,
देखते है कल क्या होगा,
हौसले भी तो जिद्दी हैं ।
6
जिंदगी एक संघर्ष है, लेकिन नजारा शानदार है।
जीवन में गिरना भी अच्छा है, औकात का पता चलता है।
बढ़ते हैं जब हाथ उठाने को तो अपनों का पता चलता है।
7
बेहतर से बेहतर कि तलाश करो,
मिल जाए नदी तो समंदर कि तलाश करो,
टूट जाता है शीशा पत्थर कि चोट से,
टूट जाए पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो।
8
जहां संघर्ष नहीं है, वहां शक्ति नहीं है।
जिंदगी जीना आसान नहीं होता, बिना संघर्ष के कोई महान नहीं होता।
जब तक ना पड़े हथौड़े की चोट, पत्थर भी भगवान नहीं होता।
9
घायल तो यहां हर एक परिंदा है,
मगर जो फिर से उड़ सका,
वही जिंदा है।
10
जीवन में लक्ष्य का होना आवश्यक है,
लक्ष्य हीन मनुष्य जीवन के
वास्तविक उद्देश्य से विमुख रहता है।
