लाइफस्टाइल

Wednesday Motivational quotes: इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं...तरक्की की राह पर पहुंचा देंगे ये मोटिवेशनल कोट्स, हमेशा रहेंगे पॉजिटिव

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 5, 2023, 06:51 AM IST

Wednesday Motivational quotes in hindi: काफी कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद सफलता मिलती है। सफल बनाने के लिए मुश्किल से मुश्किल दौर दौर से भी गुजरना पड़ता है। इस मुश्किल दौर में जो हार मान लेता है वो कभी सफल नहीं हो पाता। सफल बनने के लिए पॉजिटिव और मोटिवेटेड रहना बेहद जरूरी है। ऐसे में इन मोटिवेशनल कोट्स खुद को रखें मोटिवेटेड।

Image

Wednesday Motivational quotes

Wednesday Motivational quotes in hindi: जिंदगी में सक्सेसफुल बनने के लिए कड़ी मेहनत और लगन की जरूरत होती है। इसके लिए हमेशा पॉजिटिव रहना बेहद जरूरी होता है। पॉजिटिविटी आपको आगे बढ़ाने में मदद करती है। आप हमेशा उर्जावान महसूस करते हैं। लेकिन हमारे हाथ की उंगलियों की तरह हर दिन भी एक जैसा नहीं होता है। जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इस मुश्किल घड़ी में पॉजिटिव रहना बेहद जरूरी होता है। पॉजिटिवि रहने के लिए मोटिवेटेड (Motivation) रहना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में इन मोटिवेशनल कोट्स (Motivational Quotes) के जरिए आप खुद को मोटिवेटेड रख सकते हैं। यहां पढ़ें (Best motivational Quotes) मोटिवेशनल कोट्स।

इन कोट्स से रहे मोटिवेटेड

जब तुम पैदा हुए थे तो तुम रोए थे जबकि पूरी दुनिया ने जश्न मनाया था,

अपना जीवन ऐसे जियो कि तुम्हारी मौत पर पूरी दुनिया रोए और तुम जश्न मनाओ

Motivation

Motivation

जब तक आप अपनी समस्याओं एंव कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते है,

तब तक आप अपनी समस्याओं एंव कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते

भीड़ हमेशा उस रास्ते पर चलती है जो रास्ता आसान लगता है,

लेकिन इसका मतलब यह नहीं की भीड़ हमेशा सही रास्ते पर चलती है,

अपने रास्ते खुद चुनिए क्योंकि आपको आपसे बेहतर और कोई नहीं जानता।

Wednesday Motivation

Wednesday Motivation

इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं,

हम वो सब कर सकते है, जो हम सोच सकते है और हम वो सब सोच सकते है,

जो आज तक हमने नहीं सोचा।

बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं

क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी

जितनी दूरी तय करने पर आप लक्ष्य तक पहुंच सकते है।

सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है

और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है।

अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो

तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है।

Motivational quotes

Motivational quotes

अगर आप समय पर अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते है

तो आप एक और गलती कर बैठते है| आप अपनी गलतियों से

तभी सीख सकते है जब आप अपनी गलतियों को स्वीकार करते है।

अगर आप उन बातों एंव परिस्थितियों की वजह से चिंतित हो जाते है,

जो आपके नियंत्रण में नहीं तो इसका परिणाम समय की बर्बादी एंव भविष्य पछतावा है।

ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं,

वो हमीं हैं जो अपनी आँखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अन्धकार है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article