Aaj ka Suvichar: एक अच्छा सुविचार ना केवल आपके मन को शांत करता है बल्कि आपको मजबूत भी बनाता है। आज का सुविचार (Thought Of The Day) हमें बताता है कि इंसान को भी हर दिन नई उम्मीद और नए जोश के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। अगर किसी दिन असफलता मिल जाए, तो इसका मतलब यह नहीं कि सब खत्म हो गया। अगले दिन फिर से नई शुरुआत की जा सकती है। इसी कड़ी में हमारा आज का सुविचार है:
आज का सुविचार (फोटो: AI)
'अगर सूरज की तरह जलना है तो रोज उगना सीखो'
यह सुविचार हमें जिंदगी का बहुत बड़ा सबक देता है। चाहे बादल हों, बारिश हो या सर्दी सूरज हर दिन बिना रुके उगता है। ठीक उसी तरह चाहे हमें जीवन में भले ही असफलता मिले लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि सब खत्म हो गया। अगले दिन फिर से नई शुरुआत की जा सकती है। अगर आप रोज थोड़ा-थोड़ा भी अपने लक्ष्य के लिए काम करते हैं, तो एक दिन वही छोटी-छोटी कोशिशें बड़ी सफलता में बदल जाती हैं। इसलिए हमें खुद को हर दिन पहले से बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
मुश्किल समय में हार मत मानिए
मुश्किल समय में ही आपकी असली परीक्षा होती है। जो लोग मुश्किल हालात में भी डटे रहते हैं, वही आगे चलकर बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं। मुश्किल हालात आपको तोड़ने के लिए नहीं बल्कि कुछ सीखाने के लिए आता है। सूरज भी रात के अंधेरे के बाद ही निकलता है। इसलिए अगर अभी आपके जीवन में कठिन समय चल रहा है, तो विश्वास रखिए कि अच्छा समय भी जरूर आएगा। बस मेहनत और धैर्य का साथ आपको नहीं छोड़ना है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं
अगर आपको आज का यह सुविचार पसंद आया हो तो पढ़ें इसी तरह के कुछ और प्रेरक विचार:
1- अगर मंजिल तक पहुंचना है, तो रास्तों की मुश्किलों से दोस्ती करनी होगी।
2- जो हर दिन खुद को बेहतर बनाता है, वही एक दिन सबसे बेहतर बन जाता है।
3- सपने देखने से नहीं, रोज उन्हें पूरा करने की कोशिश करने से सफलता मिलती है।
4- पेड़ की तरह ऊंचा बनना है, तो जड़ों की तरह संघर्ष करना सीखो।
5- अगर सितारों की तरह चमकना है, तो अंधेरों से डरना छोड़ना होगा।
6- नदी की तरह बहते रहो, क्योंकि रुकने वाला पानी भी अपनी पहचान खो देता है।
7- हर नई सुबह तुम्हें एक और मौका देती है, उसे यूं ही मत गंवाओ।
8- जो गिरकर फिर उठना जानता है, वही जिंदगी की असली जीत हासिल करता है।
9- कामयाबी किस्मत से नहीं, रोज की मेहनत और अनुशासन से मिलती है।
10- अगर दुनिया में अपनी पहचान बनानी है, तो भीड़ का हिस्सा नहीं, अपनी राह का मुसाफिर बनो।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पढ़ाई का नाम सुनते ही नहीं रोएगा बच्चा, अपनाएं ये ट्रिक
यह सुविचार हमें सिखाता है कि सफलता पाने के लिए हर दिन मेहनत करना भी जरूरी है। परिस्थितियां कैसी भी हों, कभी रुकिए मत और हर नई सुबह को अपनी सफलता की नई शुरुआत बनाइए। आप चाहें तो ये प्रेरक सुविचार अपने दोस्तों और करीबियों के साथ भी शेयर कर सकत हैं। इन्हें आप अपने सोशल मीडिया के जरिये भी पोस्ट कर सकते हैं।
