Priyanka Chopra: कलर को लेकर ताने सुने पर कॉन्फिडेंस नहीं होने दिया कम, प्रियंका की ये बातें आपको भी देंगी सीख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2022, 04:50 PM IST

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से अपना करियर शुरू करने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस आज एक आइकॉनिक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर यह मुकाम बनाया है। हालांकि उनका यह सफर आसानी नहीं था। उन्‍हें रंगभेद समेत कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्‍होंने कभी हार नहीं मानी। आइए उनसे सीखें जीवन के 10 महत्वपूर्ण सबक।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका चोपड़ा को कई बार करना पड़ रंगभेद का सामना
  • प्रियंका ने हर मुश्किल का किया डट के सामना, तब बनी ग्‍लोबल स्‍टार
  • प्रियंका चोपड़ा अपने विचारों से लाखों लोगों को करती हैं प्रेरित

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनास आज इंटरनेशनल स्‍टार बन चुकी हैं। आज के समय जब कोई 'ट्रेलब्लेजर' शब्द कहता है, तो सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम आत है। एक अभिनेता और निर्माता के तौर इंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी धाक जमाने वाली प्रियंका खुद को ग्‍लोबल लेवल पर स्टेबलिश करने में कामयाब रही हैं। हालांकि प्रियंका का यह सफर काफी मुश्किल और उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्‍हें कई बार अपने स्‍कीन टोन को लेकर रंगभेद का सामना भी करना पड़ा है। लेकिन उन्‍होंने अपना कॉन्फिडेंस कम नहीं होने दिया और दुनिया को दिखाया है कि आप जो भी सपना देखते हैं, उसे हासिल भी कर सकते हैं।

priyanka chopra.

प्रियंका चोपड़ा की ये बातें हमें देती हैं बड़ी सीख, जानें 10 प्रेरक बातें

प्रियंका चोपड़ा के 10 ऐसे कोट्स

1. कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां रहते हैं, कहां जाते हैं और आपने किससे शादी की है। आपको बस आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना होगा, चाहे आप इसका इस्तेमाल करें या न करें।

End of Feed