Miss World 2025 Grand Finale: थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने जीता मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब, हासेट डेरेजे एडमसु रहीं उपविजेता

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 31, 2025, 10:15 PM IST

Miss World 2025 Grand Finale: थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं इथियोपिया की हासेट डेरेजे एडमसु मिस वर्ल्ड 2025 की उपविजेता रहीं। चलिए जानते हैं कौन हैं ओपल सुचाता चुआंग्सरी।

Miss World 2025 Grand Finale: आखिरकार दुनिया को एक और विश्व सुंदरी मिल गई है। हैदराबाद में आयोजित मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले के बाद थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी को मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया। इथियोपिया की हासेट डेरेजे एडमसु को मिस वर्ल्ड 2025 की उपविजेता घोषित किया गया।

Untitled design (1)

31 मई, 2025 को हैदराबाद पर सबकी निगाहें टिकी थीं, क्योंकि यहां हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें दुनिया भर से 108 सुंदरियां शामिल हुई थीं।

End of Feed