चाय, कॉफी या फ्रूट जूस, खाली पेट क्या नहीं पीना चाहिए, जानें कैसे करें दिन की शुरुआत

हर किसी का शरीर अलग होता है, इसलिए खानपान की जरूरतें भी अलग हो सकती हैं। अगर आपको पहले से पेट या पाचन संबंधी कोई समस्या है, तो अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही डाइट चुनें।

सुबह उठते ही हममें से कई लोग बिना सोचे-समझे चाय, कॉफी या जूस पी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट कुछ चीजें आपके पाचन तंत्र और सेहत पर बुरा असर डाल सकता है? विशेषज्ञों का मानना है कि दिन की शुरुआत सही खानपान से करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसका असर पूरे दिन की ऊर्जा और स्वास्थ्य पर पड़ता है।

Morning Best Drink

दिन की शुरुआत किस ड्रिंक से करें (Photo: iSTock)

खाली पेट चाय और कॉफी क्यों नहीं?

कई लोगों की सुबह चाय या कॉफी के बिना शुरू ही नहीं होती। लेकिन खाली पेट इनका सेवन पेट में एसिड की मात्रा बढ़ा सकता है, जिससे गैस, एसिडिटी और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कॉफी में मौजूद कैफीन भी पेट की अंदरूनी परत को प्रभावित करता है। इसलिए बेहतर होगा कि पहले हल्का नाश्ता करें और उसके बाद ही चाय या कॉफी पिएं।

End of Feed