छठ से पहले तमन्ना भाटिया ने पहनी खास बिहारी साड़ी, ये मधुबनी ओढ़ना बना लुक की शान

अपनी अपकमिंग फिल्म द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट के प्रमोशन के दौरान तमन्ना भाटिया ने खास साड़ी वाला लुक फ्लॉन्ट किया। जिसका बिहार और वहां की मधुबनी कला से खास जुड़ाव था। देखें इस साड़ी लुक की डिटेल्स।

तमन्ना भाटिया का यह साड़ी लुक उन फैशन पलों में से है, जहां कपड़े सिर्फ खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि किसी जगह की कहानी कहने के लिए भी चुने जाते हैं। अपनी आगामी फिल्म VVAAN से जुड़े एक खास मौके पर अभिनेत्री ने डिजाइनर Karan Torani की साड़ी पहनी, जिसका पूरा अंदाज बिहार की मिट्टी, परंपरा और लोककला से जुड़ा नजर आया। फिल्म की कहानी बिहार और छठ जैसे सांस्कृतिक संदर्भों से जुड़ी है, इसलिए इस लुक में भी उसी विरासत की झलक दिखाई गई।

End of Feed