सर्दियों में रोजाना करें इस तेल से करें स्किन की देखभाल, चेहरे पर दिखेगा चांद सा नूर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 18, 2024, 01:38 PM IST

सर्दियों में स्किन प्रॉब्लम्स होना आम है। सबसे ज्यादा लोग ड्राई स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं। ड्राईनेस के कारण त्वचा की नमी छिन जाती है। ऐसे में नारियल तेल का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से स्किन प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

सर्दियों में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। सबसे ज्यादा लोग ड्राई स्किन से परेशान रहते हैं। इस मौसम में स्किन अपनी चमक खो बैठती है। ठंड के मौसम में लोग पानी कम पीते हैं जिसकी वजह से त्वचा की नमी चली जाती है और ये डल और ड्राई दिखने लगती है। इसके अलावा गर्म पानी से नहाने की वजह से भी त्वचा की नमी छिन जाती है। गर्म पानी से नहाने के बाद लोग लोशन और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये सारे सूख जाते हैं। ऐसे में स्किन की सही देखभाल के लिए आप ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Benefits of applying coconut oil on face

अगर आपकी त्वचा मुलायम है तो आप क्रीम या लोशन की जगह नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरे की नमी बरकरार रहेगी और चेहरे पर अलग सी चमक भी देखने को मिलेगी। इसके लिए नहाने के बाद नारियल तेल से मालिश करें। इसके अलावा आप चाहे तो रात को सोने से पहले भी चेहरे पर नारियल तेल लगा सकते हैं।

End of Feed