Somvati Amavasya 2023 Wishes Images: हर हर गंगे करके..भक्तिमय विशेज, कोट्स, मैसेजेस और इमेजेस भेज अपनों को दें सोमवती अमावस्या की शुभकामनाएं

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Feb 20, 2023, 07:04 AM IST

Somvati Amavasya 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: आज यानी 20 फरवरी 2023, सोमवार को सोमवती अमावस्या है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से श्रीहरि भगवान विष्णु माता लक्ष्मी और भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से सभी कष्टों का निवारण होता है। यहां हम आपके लिए सोमवती अमावस्या के भक्तिमय विशेज, कोट्स और शायरी लेकर आए हैं। इसे आप अपने दोस्तों करीबियों व रिश्तेदारों को भेज सोमवती अमावस्या की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Somvati Amavasya 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। वहीं सोमवार को अमावस्या पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा (Somvati Amavasya 2023) जाता है। इस दिन व्रत कर श्रीहरि भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है। मान्यता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान कर दान आदि करने से सभी पापों का नाश होता है तथा अक्षय फल की प्राप्ति (Somvati Amavasya 2023 Wishes In Hindi) होती है।

Somvati Amavasya 2023 Wishes, Images, Quotes

Somvati Amavasya 2023 Wishes, Images: भक्तिमय विशेज,इमेजेस और कोट्स भेज दें सोमवती अमावस्या की शुभकामनाएं

साथ ही पितरों का आशीर्वाद अपने परिवारजनों पर सदैव बना रहता है। हिंदु पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या मनाई जाती है। अमावस्या तिथि 19 फरवरी, रविवार को शाम 04 बजकर 21 मिनट से शुरू हो चुकी है, अमावस्या तिथि की समाप्ति आज यानी 20 फरवरी, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर होगी। उदयातिथि 20 तारीख को होने के कारण सोमवती अमावस्या आज ही मनाई जाएगी।

End of Feed