Snake Safety Tips: ऐसे घरों में सबसे ज्यादा घुसते हैं सांप, कर लें कुछ उपाय तो सुरक्षित रहेंगे आप

Snake Safety Tips: कुछ लोग सांपों को भगाने के लिए तेज गंध वाले पौधे (Snake repellent plants) जैसे लेमनग्रास, गेंदा या लहसुन लगाने की सलाह देते हैं। गांव देहात में लोग इसे घरेलू उपाय के रूप में अपनाते हैं।

Snake Safety Tips: गर्मियों और बरसात के मौसम में सांपों का घरों के आसपास दिखाई देना आम बात है। खेत, बगीचे या खाली प्लॉट के पास रहने वाले लोगों को यह समस्या ज्यादा होती है। सांप के काटने से मौत भी हो सकती है। आंकड़े बताते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा मौत सांपों के काटने से ही होती है। शायद इसी कारण अकसर लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर सांप कैसे घरों में घुसते हैं और उनसे बचाव के लिए क्या करना चाहिए।

Snake repellent plants, How to Avoid Snakes

जानिए कैसे घरों में सबसे ज्यादा घुसते हैं सांप (AI Image)

कैसे घर में ज्यादा घुसते हैं सांप

सांप बिना वजह घरों में नहीं आते। वे मुख्य रूप से भोजन, ठंडी जगह और छिपने की सुरक्षित जगह की तलाश में घरों की ओर बढ़ते हैं। घर में अगर चूहे, मेंढक या कीड़े-मकोड़े ज्यादा हों, तो सांप उनके पीछे-पीछे अंदर तक पहुंच सकते हैं। कई बार दीवारों की दरारें, टूटी नालियां, खुले दरवाजे या बाथरूम के पाइप उनके प्रवेश का रास्ता बन जाते हैं।

End of Feed